Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: बिहार को मिला नया एयरपोर्ट, पीएम मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

Bihar News: पीएम मोदी (PM Modi) ने सोमवार को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. बिहार को अब चौथा एयरपोर्ट मिल गया है.

Bihar News: पीएम मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही हो सकता है और उससे पहले राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. रैलियों, जनसभाओं और चुनावी वादों की बौछार हो रही है. इसी माहौल में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पूर्णिया पहुंचे जहां उन्होंने नए सिविल एन्क्लेव के अस्थायी टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया.

पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

सोमवार को रीएम मोदी (PM Modi) पूर्णिया पहुंचे जहां उन्होंने एयरपोर्ट का उद्गाटन किया. यह नया टर्मिनल पूर्णिया एयरपोर्ट की सुविधाओं और क्षमता को बढ़ाएगा. इससे सीमांचल क्षेत्र के लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा और इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. पूर्णिया एयरपोर्ट अब बिहार का चौथा कमर्शियल एयरपोर्ट बन गया है जिससे आसपास के जिलों को भी फायदा मिलेगा.

उद्घाटन समारोह में कौन-कौन शामिल?

उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-पंजाब बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, गुरुद्वारे में टेका मत्था, नवजोत कौर ने सरकार पर उठाए सवाल

विपक्ष का क्या कहना है?

चुनावी माहौल में इस उद्घाटन को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं. विपक्ष इसे चुनावी स्टंट बता रहा हैं तो वहीं सत्ताधारी दल इसे विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मान रहा है. जनता की नजर अब चुनाव आयोग की घोषणा पर टिकी है लेकिन उससे पहले नेताओं की घोषणाओं से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है.

कब हुआ था ऐलान?

पूर्णिया एयरपोर्ट की घोषणा पीएम मोदी ने 2015 में की थी. 69 एकड़ जमीन पर बने इस एयरपोर्ट का टर्मिनल 4000 स्क्वायर मीटर में फैला है और इसे 46 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. भविष्य में इसे 500 करोड़ खर्च कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा.

समय और पैसा दोनों बचेंगे

यह एयरपोर्ट सीमांचल और कोसी के 7 जिलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, झारखंड और नेपाल के लोगों को भी राहत देगा. अब उन्हें दूर के एयरपोर्ट नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और पैसा दोनों बचेंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read