देश

Bihar News: जानिए क्यों स्कूल की छत पर चढ़ा शिक्षक, कहने लगा जान दे दूंगा?

Bihar News: बिहार के सिवान जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक ने BLO की ड्यूटी लगाए (BLO refused Election Duty) जाने पर स्कूल की छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दे डाली. जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकतब तरवारा काजी टोला का बताया जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?

सिवान के एक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक को बिहार में होने वाले चुनाव के तहत विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision) के तहत BLO की ड्यूटी दी गई थी. इससे नाराज शिक्षक ने विरोध जताया और स्कूल की छत पर चढ़ गया. छत पर चढ़कर उसने कहा कि अगर मुझसे जबरदस्ती काम कराया गया, तो जान दे दूंगा.

विद्यालय की छत पर चढ़ा शिक्षक

दरअसल, वीडियो में दिखने वाले शख्स विद्यालय के शिक्षक सह बीएलओ हारून राशिद हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि हारून विद्यालय की छत पर चढ़े हैं और बीएलओ सुपरवाइजर से किसी बात को लेकर बहस कर रहे हैं. मौके पर मौजूद बाकी शिक्षक उन्हें उतरने को कह रहे हैं, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं हैं. वह आत्महत्या की धमकी दे रहे हैं. जानकारी के अनुसार BLO सुपरवाइजर रत्नेश कुमार विद्यालय पहुंचे हुए थे. जब सुपरवाइजर ने हारून से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण प्रपत्र वितरण को लेकर पूछा, तो वह भड़के और विद्यालय की छत पर चढ़ गए.

शिक्षक ने लगाया आरोप

आपको बता दें कि शिक्षक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया. शिक्षक का कहना है कि वह पहले भी BLO की ड्यूटी में अपनी आपत्ति दर्ज करा चुका है, लेकिन जबरदस्ती चुनाव संबंधी कार्यों में लगाया जा रहा है, जिससे उसका शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है. वहीं, दूसरी तरफ इस मामले को लेकर पचरुखी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लिखित शिकायत शिक्षा विभाग से कर दी है.

आपको बता दें कि BLO की ड्यूटी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लगाई जाती है. यह शिक्षकों के लिए एक सामान्य प्रक्रिया है. किसी भी सरकारी कर्मी को इससे छूट नहीं दी जा सकती. अब देखना ये है कि इस मामले में आगे क्या कुछ होता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Ujjwal Kumar Rai

Chief Sub Editor @BharatExpress भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत. इंटरनेशनल, नेशनल, हाइपर लोकल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल खबर और SEO के इंचार्ज. एक दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. भारत एक्सप्रेस के अलावा जी न्यूज Zee News, Inshorts, ईटीवी भारत और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य कर चुके हैं.

Recent Posts

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

3 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

10 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

39 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

48 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago