MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उर्फ MS Dhoni का जन्मदिन 7 जुलाई को आता है. इस दिन फैंस धोनी का बर्थडे न सिर्फ एक क्रिकेटर के तौर पर, बल्कि एक आइकन की तरह सेलिब्रेट करते हैं.
इस दिन सोशल मीडिया पर “थाला फॉर ए रीजन” ट्रेंड करता है, इंस्टाग्राम और ट्विटर धोनी के फोटो और वीडियो से भर जाते हैं, और हर कोई अपने-अपने अंदाज़ में उन्हें बधाई देता है. लेकिन इस सब के बीच एक चीज पर सबसे ज्यादा चर्चा होती है, उनका पसंदीदा नंबर 7.
आखिर इस नंबर का ऐसा क्या राज है, जो धोनी की जर्सी पर हमेशा बना रहता है और फैंस के दिलों में एक अलग ही जगह बना चुका है?
धोनी ने खुद कई बार बताया है कि नंबर 7 उनके दिल के बेहद करीब है. दरअसल उनका जन्म 7 जुलाई को हुआ था और इसी वजह से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही इस नंबर को चुना.
एक इंटरव्यू के दौरान धोनी ने बताया था कि उन्हें ये नंबर इतना क्यों पसंद है. क्रिकेटर ने खुलासा किया कि उनका जन्म साल 1981 में हुआ था, जो 8-1=7 के बराबर है. साथ ही उनका जन्म साल के सातवें महीने की 7 तारीक को हुआ था.
नंबर 7 अब केवल धोनी की पहचान नहीं, बल्कि एक इमोशनल कनेक्शन बन गया है जो फैंस और उनको जोड़े रखता है.
‘थाला फॉर ए रीजन’ ये सुनकर कई लोगों के मन में सवाल आता होगा कि आखिर इसका मतलब क्या है और धोनी को उनके फैंस ने ये नाम क्यों दिया.
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स ने धोनी को ‘थाला’ कहा और धीरे-धीरे ये नाम एक भावना बन गया. बता दें कि ‘थाला’ (Thala) तमिल भाषा का शब्द है, जिसका मतलब होता है “लीडर”.
CSK के फैन्स ने एमएस धोनी को “थाला” इसलिए कहा, क्योंकि उन्होंने टीम को शुरुआत से संभाला. अपनी कप्तानी के दौरान उनहोंने टीम को 5 आईपीएल ट्रॉफी जिताई और मैदान पर हमेशा शांत और मजबूत नेतृत्व दिखाया.
ये भी पढ़ें- MS Dhoni Birthday: वो भारतीय कप्तान, जिसने पाकिस्तानी राष्ट्रपति तक की नहीं सुनी, जानें परवेज मुशर्रफ ने क्या कहा था
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…
रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…