देश

निशांत पर बिहार में सियासत अशांत! सब की बातें एक तरफ, जानें तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

Bihar Politics Over Nishant Kumar: बिहार की राजनीति में वैशाली जिले से सामने आई एक तस्वीर ने सत्ताधारी गठबंधन और विपक्ष के बीच नया सियासी घमासान छेड़ दिया है. वैशाली में एक पुल के निरीक्षण के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को एक सुरक्षाकर्मी द्वारा धक्का देकर पीछे किए जाने का मामला तूल पकड़ चुका है.

इस घटना के सामने आने के बाद जहां जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इसे नीतीश कुमार और उनके दल की उपेक्षा करार दिया है. दूसरी ओर, मंत्री अशोक चौधरी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस पूरे घटनाक्रम पर बचाव की मुद्रा अपनाई है.

पुल निरीक्षण के दौरान क्या हुआ?

सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी तस्वीरों के अनुसार, वैशाली में जिस पुल का नाम नीतीश कुमार के पिता के नाम पर रखा गया है, उसी के निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान यह घटना घटी. तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर आगे बढ़े, वहां तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें धक्का देकर पीछे कर दिया.

इस वाकये से जेडीयू खेमे में खासी बेचैनी देखी जा रही है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है. इस प्रकरण पर वरिष्ठ पत्रकार कौशलेंद्र प्रियदर्शी का मानना है कि एक कैबिनेट मंत्री के साथ सार्वजनिक रूप से इस तरह का व्यवहार प्रोटोकॉल और मर्यादा के लिहाज से अत्यंत गंभीर और अक्षम्य श्रेणी का मामला है.

विपक्ष का हमला और सत्ता पक्ष की सफाई: किसने क्या कहा?

इस विवाद को लेकर बिहार के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

एजाज अहमद (प्रवक्ता, RJD): उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पार्टी के 85 विधायकों के समर्थन से सरकार चल रही है, उसी के नेता की तौहीन की जा रही है. उन्होंने इसे नीतीश कुमार की उपेक्षा बताया.

अशोक चौधरी (मंत्री, बिहार सरकार): उन्होंने सुरक्षाकर्मी के व्यवहार का बचाव करते हुए कहा कि निशांत कुमार या किसी मंत्री के साथ जानबूझकर कोई ऐसा नहीं कर सकता. संभवतः सुरक्षाकर्मी ने देखा नहीं होगा और इसके पीछे कोई गलत भावना नहीं रही होगी.

सुमित कुमार सिंह (प्रवक्ता, BJP): भाजपा के ज्यादातर नेता इस मुद्दे पर बोलने से बचते दिखे, हालांकि प्रवक्ता सुमित कुमार सिंह ने सरकार का बचाव करते हुए मामले में सफाई दी.

तेजस्वी यादव (नेता प्रतिपक्ष, RJD): निशांत को धक्का दिए जाने के सवाल पर उन्होंने दूरी बनाते हुए कहा कि “कौन किसको धक्का दिया, यह उन लोगों का अपना मामला है, वे लोग जानें.”

तेजस्वी यादव का दोहरा वार (Tejashwi Yadav On Nishant Kumar)

पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ (लाभ के पद) के कथित मामले को लेकर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर सीधा हमला बोला. तेजस्वी यादव ने कहा कि अशोक चौधरी को मंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक या कानूनी हक नहीं है. उन्होंने सरकार से मांग की कि उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और उनकी विधान परिषद की सदस्यता भी रद्द की जाए.

ये भी पढ़ें: PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, जानिए आपकी कार या बाइक के लिए क्या है नया रूल?

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि जिस अधिकारी ने अशोक चौधरी के खिलाफ लिखा, उसे ही हटा दिया गया. उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और ईमानदार अधिकारियों का तबादला करने का आरोप लगाया. तेजस्वी यादव ने विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह से ईडी (ED) की पूछताछ को विपक्ष को परेशान करने की कार्रवाई बताया. साथ ही, विधान परिषद सभापति द्वारा राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की सदस्यता रद्द करने के आवेदन खारिज किए जाने के फैसले को सरकार के दबाव का नतीजा बताते हुए आगे कानूनी व राजनीतिक कदम उठाने की बात कही.

आरोपों पर मंत्री अशोक चौधरी का पलटवार (JDU Neeraj Kumar statement)

तेजस्वी यादव द्वारा ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ के मुद्दे पर बर्खास्तगी की मांग किए जाने पर मंत्री अशोक चौधरी ने राजद के शासनकाल की याद दिलाते हुए पलटवार किया. अशोक चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकाल में भी ऐसे कई उदाहरण रहे हैं जब लोग मंत्री रहते हुए प्रोफेसर बने और बाद में छुट्टी पर चले गए. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में इस तरह के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं और इस प्रकरण में आगे जो भी वैधानिक प्रक्रिया होगी, उसे देखा जाएगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘गेहूं बेचें और ब्रेड खरीदें, यह कैसा उद्योग?’ FICCI मंच से बोले पीएम मोदी

FICCI के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योगपतियों से घरेलू बाजार को अपना…

8 minutes ago

‘आपकी भूख इतनी है…’, कॉरपोरेट जगत को PM Modi की दो टूक, बोले- ‘क्या आपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई?

फिक्की के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार कॉरपोरेट जगत को कड़ी…

31 minutes ago

दिल्ली में अमित शाह से मिले सुवेंदु अधिकारी: बंगाल के कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा, भेंट की मां दुर्गा की पारंपरिक डोकरा मूर्ति

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से…

2 hours ago

पुराना किला में सजेगा दुनिया की सभ्यताओं का महामंच, पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी कल यानी 20 नवंबर को शाम करीब 5:30 बजे नई दिल्ली के पुराना…

2 hours ago