Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, जानिए आपकी कार या बाइक के लिए क्या है नया रूल?

PUC certificate rules: केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट (PUC) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए गाड़ियों के मालिकों को बड़ी राहत दी है. जानिए नए नियमों के तहत आपकी गाड़ी के सर्टिफिकेट की वैध कब तक रहेगी.

New-PUC-Certificate-Rules-BS6-Vehicles

PUC certificate rules: देश भर के वाहन मालिकों को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट यानी पीयूसी (PUC) बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. इस नए बदलाव के बाद नई BS-6 मानक वाली प्राइवेट गाड़ियों के मालिकों को अब हर साल पीयूसी रिन्यू कराने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. सरकार ने गाड़ी की उम्र और उसकी श्रेणी के हिसाब से पीयूसी की नई वैधता तय कर दी है.

प्राइवेट गाड़ियों के लिए क्या है नया नियम?

नए नियमों के तहत BS-VI मानक वाली निजी गाड़ियों के लिए उनकी उम्र के आधार पर पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता तय की गई है.

6 साल तक पुरानी गाड़ी: अगर आपकी निजी BS-VI गाड़ी 6 साल तक पुरानी है (जैसे 5 साल पुरानी गाड़ी), तो एक बार बनवाया गया पीयूसी सर्टिफिकेट अब एक साल के बजाय 3 साल तक वैध रहेगा.

6 से 10 साल पुरानी गाड़ी: यदि आपकी निजी गाड़ी 6 से 10 साल पुरानी है, तो आपको पहले की तरह हर साल पीयूसी सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा.

10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी: 10 साल से अधिक पुरानी निजी गाड़ियों के लिए हर 6 महीने में नया पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाना अनिवार्य होगा.

कमर्शियल गाड़ियों के लिए भी बदली व्यवस्था

सरकार ने BS-VI कमर्शियल यानी ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के लिए अलग समय-सीमा तय की है. यदि कोई कमर्शियल गाड़ी 6 साल तक पुरानी है, तो उसका पीयूसी सर्टिफिकेट 2 साल तक वैध रहेगा. इसके अलावा, 6 से 10 साल पुरानी कमर्शियल गाड़ी होने पर हर साल रिन्यू कराना होगा और 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी के लिए हर 6 महीने में नया पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाना होगा.

ये भी पढ़ें: ‘जान देंगे…जमीन नहीं…’, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा

पुरानी गाड़ियों के लिए PUC नियम बरकरार

नए बदलाव के बीच पुराने मानकों वाली गाड़ियों के लिए पहले से तय नियम ही लागू रहेंगे. पुरानी BS-1, BS-2 और BS-3 गाड़ियों के लिए अभी भी हर 3 महीने में और BS-4 मानक वाली गाड़ियों के लिए हर 6 महीने में पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाने का नियम ही जारी रहेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism