देश

अजब मैरिज की गजब कहानी, अनचाही दुल्हन को मंडप में देख गुस्साया दूल्हा

Marriage Controversy: शादी में आए दिन बवाल होते रहते हैं. दुल्हे के आने से लेकर दुल्हन की विदाई तक, कई तरह के विवाद खड़े होने की संभावना है. अब नया मामला बिहार से एक शादी को लेकर आया है, जिसमें पता चला है कि शादी में दुल्हन को देखकर दूल्हा बिचक गया.

शादी के बाद विदाई तक के मौके पर लोग बेटी के विदा होने को लेकर दुखी रहते हैं. लेकिन यहां मामला उल्टा है. बिहार की इस शादी में हर एक शख्स गुस्से में है. इसकी वजह यह है कि दुल्हन जबरदस्ती दूल्हे के गले पड़ गई थी. इसके चलते बहू पीछा छुड़ाने के लिए दूल्हे के परिवार वाले संघर्ष कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-Ram Mandir: “सही समय पर फैसला लेकर बताएंगे”, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने को लेकर कांग्रेस ने दिया अपडेट

बता दें कि इन सारे लोगों के बीच कुछ एनजीओ यानी नॉन गर्वमेंटल ऑर्गेनाइजेशन वाले हैं, जो लड़की की शादी करवा कर मामले को सेटल करवाना चाहते हैं. बिहार की राजधानी पटना की. और पटना के बाहरी बेगमपुर इलाके की. हुआ यूं कि यहां मंगलवार को एक लड़की कुछ एनजीओ कर्मियों के साथ अचानक एक लड़के के घर पर आ धमकी और इससे पहले कि लड़का या फिर उसके घरवाले कुछ समझ पाते, सभी ने मिल कर लड़के को काबू कर लिया.

यह भी पढ़ें-Pimpri-Chinchwad City: पिंपरी-चिंचवड़ सिटी पुलिस कमिश्नर देंगे आमजन के साइबर और ट्रैफिक से जुड़े सवालों के जवाब, Twitter LiVE आज

इसके बाद सभी उसे मोहल्ले के शिव मंदिर में ले कर गए, जहां उन्होंने लड़का-लड़की से एक दूसरे को फूल मालाएं पहनाने को कहा और फिर लड़के के हाथों में सिंदूर की डिब्बी थमा कर, लड़की की मांग भर देने का हुक्म सुना दिया. मरता क्या ना करता, लड़के ठीक वैसा-वैसा ही करता गया, जैसा-जैसा उसे एनजीओ वालों ने कहा.

जब बात लड़की को घर ले जाने की आई तो मामला बिगड़ गया. दूसरी ओर लड़के ने शादी से मना कर दिया और कहा कि वह केवल अपने परिजनों की मर्जी से ही शादी करेगा. लड़की और एनजीओ वालों का कहना था कि लड़का पिछले कई सालों से लड़की के साथ रिलेशन में है, ऐसे में उसे लड़की से पीछा छुड़ाने का कोई हक नहीं है.

यह भी पढ़ें-Raghav Chadha को राज्यसभा में ‘AAP’ का लीडर नहीं मानते उपराष्ट्रपति धनखड़, पार्टी की बढ़ी मुश्किलें

अब तक की जानकारी के मुताबिक, यहां लड़का लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे, लड़के ने उससे शादी का वादा भी किया था. लड़के और उसके घरवालों ने ऐन मौके पर शादी से मना कर दिया. जिसके बाद लड़की एनजीओ वालों के पास गई और एनजीओ वालों ने पुलिस या कानून की मदद लेने की जगह खुद लड़के के साथ लड़की का पकड़ौआ विवाह करा डाला.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

10 seconds ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

31 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

56 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

1 hour ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

2 hours ago