देश

Ayodhya Airport: रामनगरी में तैयार हुआ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, तस्वीरों में देखिए कितना भव्य है अयोध्या का एयरपोर्ट

Ayodhya Airport Inauguration: श्रीरामनगरी अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर, 2023 को इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं. इस हवाई अड्डे को राम मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है और इसका नाम महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या रखा गया है.

यहां हम आपको दिखा रहे हैं कि अयोध्या धाम में तैयार हो रहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कैसा है. आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह को देखते हुए इसका ​निर्माण-कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है. हजारों मजदूर इसे तैयार करने में लगे हुए हैं.

  • अयोध्या एयरपोर्ट के अंदर दाखिल होने के लिए यह गेट है, पत्थरों पर बेहतरीन सजावट की गई है.

  • एयरपोर्ट समुद्र तल से 102 की उूंचाई पर बना है. इसका काम-काज अंतिम चरण में पहुंच गया है. अब 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे.

  • दिल्ली से अयोध्या के लिए इंडिगो की पहली फ्लाइट कल ही के दिन उड़ान भरने वाली है. फिर, फ्लाइट्स का कमर्शियल ऑपरेशन 6 जनवरी, 2024 से शुरू होगा.

  • इस एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डा अयोध्या धाम रखा गया है. एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण 6500 वर्ग मीटर में हुआ है.

  • इसके भवन के अंदरूनी हिस्से को स्थानीय कलाकारों द्वारा भगवान राम के जीवन से जुड़ी घटनाओं के चित्रण से सजाया गया है.

  • यह एयरपोर्ट 350 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है. तकनीक और सुविधाओं के चलते इसकी लागत अभी और बढ़ने की आशंका है.

  • आने वाले दिनों में इस एयरपोर्ट पर हर घंटे एक से दो विमान आया-जाया करेंगे. रन-वे को इस तरह से बनाया गया है कि यहां एयरस्ट्रिप पर बोइंग 737, एयरबस 310 और एयरबस 320 जैसे विमानों को भी सुरक्षित उतारा जा सकता है.

यह भी पढ़िए: राम मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित होगी नई मूर्ति, जानें अब पुराने रामलला का क्या होगा

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर वॉर! जानें ‘यूपी में प्रवेश वर्जित’ लिखकर किसने दी खुली चुनौती?

Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…

12 minutes ago

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

50 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

1 hour ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

1 hour ago