देश

इस बार भी विकास की राजनीति को चुनेगी बिहार की जनता: अमित शाह

बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है. बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने चुनाव का स्वागत किया है.

बिहार ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है. लोकतंत्र के इस महापर्व के लिए समस्त बिहारवासियों को बधाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास और सुशासन की नई दिशा दी है. आज बिहार, गरीब कल्याण के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा हर क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि बिहार की जनता इस बार भी विकास की राजनीति को चुनेगी.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की मतदान और मतगणना की तारीखों का ऐलान कर दिया है. दो चरणों में संपन्न होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 6 नवंबर और 11 नवंबर को होंगे तथा मतगणना 14 नवंबर को होगी. लोकतंत्र की जननी बिहार की जागरूक जनता से यह अपील है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और राज्य के सतत विकास एवं प्रगति के लिए फिर से एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं.

नई सरकार के साथ भविष्य होगा तय

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कहा, “लोकतंत्र के महापर्व में चुनाव आयोग की अपनी जिम्मेदारी है. उनके द्वारा लिया गया निर्णय और तय किया गया समय का लोकतंत्र के प्रेमी स्वागत करेंगे.

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार में आगामी 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे. चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा का जदयू परिवार की ओर से स्वागत है. यह विधानसभा चुनाव इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे अगले पांच साल के लिए नई सरकार के साथ-साथ अगले 25 साल के लिए बिहार के विकास की दिशा और भविष्य भी तय होगा.

नि:शुल्क बिजली का लाभ रहेगा जारी

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बिहार की जनता अगले पांच साल में बिहार के हर जिले में उद्योग लगाने, दो करोड़ से अधिक माताओं-बहनों के स्वरोजगार के सपनों को पूरा करने, एक करोड़ से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी या रोजगार दिलाने, करीब दो करोड़ उपभोक्ताओं को 125 यूनिट नि:शुल्क बिजली का लाभ मिलना जारी रखने, राज्य के किसानों, बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान बनाए रखने के लिए वोट करेगी. बिहार में इस समय कुल 1 लाख 84 हजार 246 करोड़ रुपए के एक्सप्रेसवे और हाईवे बन रहे हैं. इस चुनाव में बिहार की जनता अगले पांच साल में उन परियोजनाओं को पूरा कराने और राज्य के किसी भी कोने से 3.5 घंटे में पटना पहुंचने के सपने को धरातल पर साकार करने के लिए वोट करेगी.

डबल इंजन सरकार के लिए उत्साहित

संजय कुमार झा ने आगे कहा कि बिहार में जहां भी जा रहा हूं, आम लोग प्रचंड बहुमत के साथ फिर से डबल इंजन सरकार बनाने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं. जन रुझान को देखते हुए मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस चुनाव के बाद फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की एनडीए सरकार बनेगी और अगले पांच साल में बिहार देश के टॉप टेन स्टेट में पहुंचेगा. यह चुनाव इस बात का प्रमाण भी बनेगा कि बिहार के विकास की तेज रफ्तार को अब झूठ फैला कर, प्रपंच करके या लोगों को झांसा देकर रोका नहीं जा सकता है.

ये भी पढ़ें: आईएएनएस-मैटराइज सर्वे: जानें पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बिहार चुनाव पर कितनी डालेगी असर?

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के ‘ज्ञान विज्ञान’ शो ने पूरा किया एक साल, दिल्ली में मनी सफलता की जश्न-ए-शाम

शिक्षा, विज्ञान और चिकित्सा जगत की अहम जानकारियों को दर्शकों तक पहुंचाने वाले भारत एक्सप्रेस…

3 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की स्वर्णिम संध्या में जुटीं देश की नामचीन हस्तियां, CMD उपेंद्र राय के नेतृत्व की हुई सराहना

नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के 4 वर्ष…

21 minutes ago

पटाखे फोड़ो, बीमारियां भगाओ! BJP विधायक के दावे पर मचा बवाल, डॉक्टरों ने बताया धुएं का खतरनाक सच

Papia Adhikari Firecracker Controversy: पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने दावा किया कि…

51 minutes ago

PMEGP लोन घोटाला में ED का एक्शन, कश्मीर में 10.63 करोड़ रुपए की 11 संपत्तियां अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMEGP लोन घोटाले में श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ रुपए…

56 minutes ago

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली, यूपी और हरियाणा सरकार से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली, यूपी…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बदली अदालतों में सुनवाई की प्रक्रिया, अब इस क्रम में सुने जाएंगे मामले

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में मामलों की सुनवाई के लिए नया और समान…

1 hour ago