बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने एक बहुत बड़ी खुशखबरी(Bihar Police vacancy) दी है. दरअसल सूबे की कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए गृह विभाग ने बिहार पुलिस में 48,447 नए पदों के सृजन का बंपर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसमें सबसे बड़ा आकर्षण सब-इंस्पेक्टर (SI) के 20,937 पदों को लेकर है, जिसके लिए सरकार ने एक नया और दिलचस्प फॉर्मूला तैयार किया है.
गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के कुल 20,937 पदों को भरने के लिए 50-50 फॉर्मूला लागू किया गया है. बता दें कि 10,468 पदों पर युवाओं की सीधी बहाली (Direct Recruitment) की जाएगी. वहीं 10,469 पद विभाग में पहले से कार्यरत ASI कर्मियों को प्रोन्नति (Promotion) देकर भरे जाएंगे.
बिहार सरकार ने इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ERSS) यानी डायल 112 परियोजना के दूसरे चरण को भी रफ्तार दे दी है. इसके तहत 19,288 पदों के सृजन की अलग से स्वीकृति दी गई है, जिसका पूरा विवरण इस प्रकार है:
सिपाही: 9,992 पद | हवलदार: 2,943 पद
चालक सिपाही: 2,353 पद | चालक हवलदार: 694 पद
पुलिस अवर निरीक्षक (SI): 1,829 पद | सहायक अवर निरीक्षक (ASI): 1,218 पद
पुलिस निरीक्षक (Inspector): 259 पद
नीतिश-सम्राट मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद जारी इस नोटिफिकेशन में बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुल 48,447 पद स्वीकृत किए गए हैं. इसमें शामिल हैं:
सरकार के इस मेगा भर्ती प्लान के बाद बिहार में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है. सूत्रों की मानें तो गृह विभाग और बिहार पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही इसका विस्तृत विज्ञापन और परीक्षा कैलेंडर जारी कर सकता है. सरकार का दावा है कि इस ऐतिहासिक कदम से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि बिहार पुलिस बल पहले से कहीं ज्यादा हाई-टेक और मजबूत होकर उभरेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…