Urdu Conclave 2026

बिहार में नौकरियों की बहार! सम्राट सरकार ने आधी रात जारी किया पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन

Bihar Police में बंपर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। बिहार सरकार ने 20,937 SI पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है. इनमें 10,468 पदों पर सीधी बहाली होगी, जबकि बाकी पद विभागीय प्रमोशन से भरे जाएंगे, जिससे लाखों युवाओं में उत्साह है…

बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने एक बहुत बड़ी खुशखबरी(Bihar Police vacancy) दी है. दरअसल सूबे की कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए गृह विभाग ने बिहार पुलिस में 48,447 नए पदों के सृजन का बंपर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसमें सबसे बड़ा आकर्षण सब-इंस्पेक्टर (SI) के 20,937 पदों को लेकर है, जिसके लिए सरकार ने एक नया और दिलचस्प फॉर्मूला तैयार किया है.

युवाओं को सीधी भर्ती का मौका(Bihar Police vacancy)

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के कुल 20,937 पदों को भरने के लिए 50-50 फॉर्मूला लागू किया गया है. बता दें कि 10,468 पदों पर युवाओं की सीधी बहाली (Direct Recruitment) की जाएगी. वहीं 10,469 पद विभाग में पहले से कार्यरत ASI कर्मियों को प्रोन्नति (Promotion) देकर भरे जाएंगे.

ERSS प्रोजेक्ट के तहत भी होगी भर्ती

बिहार सरकार ने इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ERSS) यानी डायल 112 परियोजना के दूसरे चरण को भी रफ्तार दे दी है. इसके तहत 19,288 पदों के सृजन की अलग से स्वीकृति दी गई है, जिसका पूरा विवरण इस प्रकार है:

सिपाही: 9,992 पद | हवलदार: 2,943 पद

चालक सिपाही: 2,353 पद | चालक हवलदार: 694 पद

पुलिस अवर निरीक्षक (SI): 1,829 पद | सहायक अवर निरीक्षक (ASI): 1,218 पद

पुलिस निरीक्षक (Inspector): 259 पद

यह भी पढ़ें: बंगाल में ED का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 1 हफ्ते में गिरे 3 बड़े विकेट; ममता के करीबियों पर गाज गिरने से TMC कैंप में हड़कंप!

आबादी के हिसाब से 48,447 पदों का पूरा गणित

नीतिश-सम्राट मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद जारी इस नोटिफिकेशन में बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुल 48,447 पद स्वीकृत किए गए हैं. इसमें शामिल हैं:

  • सिपाही एवं समकक्ष: 22,010 पद
  • पुलिस अवर निरीक्षक (SI) एवं समकक्ष: 20,937 पद
  • चालक सिपाही एवं समकक्ष: 5,500 पद

जल्द जारी होगा ऑफिशियल कैलेंडर

सरकार के इस मेगा भर्ती प्लान के बाद बिहार में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है. सूत्रों की मानें तो गृह विभाग और बिहार पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही इसका विस्तृत विज्ञापन और परीक्षा कैलेंडर जारी कर सकता है. सरकार का दावा है कि इस ऐतिहासिक कदम से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि बिहार पुलिस बल पहले से कहीं ज्यादा हाई-टेक और मजबूत होकर उभरेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read