देश

Bihar Politics: लालू यादव को ‘कैदी रत्न’ दिलाने के लिए तेजस्वी देंगे धरना! जानिए किसने दी सलाह?

Bihar Politics: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले अटकलों का बाजार गर्म है. इससे साथ ही बिहार में पुरस्कार पॉलिटिक्स शुरू हो गई है. भाजपा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया है. इसके बाद जदयू ने अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को एक खास पुरस्कार देने की मांग उठाई है. जेडीयू नेता ने लालू प्रसाद यादव को ‘कैदी रत्न’ दिलाने के तेजस्वी यादव को धरना देने की सलाह दी है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

लालू यादव को ‘कैदी रत्न’ दिलाने के लिए तेजस्वी देंगे धरना?

JDU प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरक्षण के मुद्दे पर धरने को नौटंकी करार दिया और कहा कि पटना में धरना देने की बजाय उन्हें सुप्रीम कोर्ट के सामने धरना देना चाहिए. इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सवाल पूछे. जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने पूछा कि सीबीआई, ईडी जैसे संस्थाओं के सामने भ्रष्टाचार के मामले में पेश होने में लज्जा महसूस नहीं होती है? आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट में खुद अथवा वकीलों के माध्यम से पेश होने में शर्म क्यों आती है ?

लालू यादव क्यों नहीं दिला पाए भारत रत्न ?

जेडीयू प्रवक्ता ने अगला सवाल पूछा, लालू प्रसाद यादव जननायक कर्पूरी ठाकुर को जीप के लायक नहीं समझते थे आज उनके नाम की माला क्यों जप रहे हैं? संयुक्त मोर्चा सरकार में लालू प्रसाद यादव केंद्र में किंगमेकर की भूमिका थे तो जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न क्यों नहीं दिला पाए ?तेजस्वी यादव को ये सलाह है कि लालू प्रसाद यादव को कैदी रत्न दिलाने के लिए धरना दें और बिहार विधान मंडल के चलते सत्र में सदन में प्रस्ताव रखें. ईडब्ल्यूएस को जब 10 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव लाया जा रहा था तो राजद उसकी मुखर विरोधी थी या नहीं ?

BJP ने लालू यादव के शपथ ग्रहण के दिन को बताया काला दिन

वहीं, बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने लालू यादव के शपथ ग्रहण वाले दिन को बिहार के लिए काला दिन बताया है. दरअसल, राजधानी पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाकर राजद सुप्रीमो लालू यादव पर हमला बोला गया है. इसी पोस्टर वॉर पर भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. लालू यादव पर निशाना साधते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने क्या कुछ कहा है.

-भारत एक्सप्रेस
Akansha

Recent Posts

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

7 minutes ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

1 hour ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

1 hour ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

2 hours ago