सम्राट चौधरी. (फाइल फोटो)
बिहार की सियासत में आज (बुधवार) का दिन एक बड़े राजनीतिक बदलाव के नाम रहा, जब लोक भवन में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस मौके पर माहौल काफी गरमजोशी भरा दिखा और सत्ताधारी गठबंधन के नेताओं में खासा उत्साह नजर आया. मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव ने भी शपथ ग्रहण की और नई सरकार ने औपचारिक रूप से कामकाज संभाल लिया.
शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत में संकेत दिया कि उनकी सरकार का फोकस विकास और सुशासन पर रहेगा. उन्होंने कहा कि अब उनकी प्राथमिकता बिहार की तरक्की है और सरकार बिना देरी किए काम शुरू करेगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में शासन का मॉडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विजन के अनुसार आगे बढ़ेगा.
दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी नई सरकार की दिशा को स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि बिहार पहले से तय विकास पथ पर आगे बढ़ेगा और सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में विकास, सुशासन और समावेशी प्रगति को और मजबूत किया जाए. उन्होंने यह भी दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो नींव रखी गई थी, उसी को आगे बढ़ाया जाएगा और जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे.
इस शपथ ग्रहण के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आईं. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सम्राट चौधरी को अनुभवी और तेज-तर्रार नेता बताते हुए कहा कि उनके कामकाज का अनुभव पहले भी सरकार में रहा है. वहीं भाजपा नेताओं ने इसे एनडीए के लिए सकारात्मक और मजबूत शुरुआत बताया.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने इसे गठबंधन की जीत बताते हुए कहा कि सरकार नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल को आगे बढ़ाएगी. पार्टी नेता रामकृपाल यादव और अन्य नेताओं ने भी नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि बिहार विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा.
विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने सम्राट चौधरी को बधाई दी, लेकिन साथ ही उम्मीद जताई कि नई सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी. उन्होंने कहा कि जनता अब विकास के ठोस नतीजों की उम्मीद कर रही है.
वहीं एनडीए के सहयोगी दलों ने भी इस बदलाव का स्वागत किया. जेडीयू नेताओं ने साफ कहा कि यह सिर्फ भाजपा या किसी एक दल की नहीं, बल्कि पूरे एनडीए की सरकार है, जो साझा एजेंडे पर काम करेगी.
ये भी पढ़ें- ‘मैं ही राजा मानसिंह था’, 10 साल के बच्चे का दावा; जानें क्या है टोंक का रहस्य?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…