देश

अपने बयान पर अड़े तेजस्वी यादव, सूत्र को मूत्र बताने पर दिया अब ये तर्क

Bihar News: राजद के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को पत्रकारों पर दिए गए अपने बयान पर कायम रहते हुए भाजपा को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि भाजपा इस पर सवाल उठाने वाली कौन है. उन्होंने पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जो सूत्र के जरिए अफवाह फैलाने का काम करेगा तो वैसा सूत्र क्या ही होगा. उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि लोग मुद्दों की बात करें. भाजपा कभी गरीबी, बेरोजगारी, रोजगार, शिक्षा या चिकित्सा के बारे में बात नहीं करती.

सरकार पर साधा निशाना

बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में ‘क्रिमिनल डिसऑर्डर’ हो चुका है. तेजस्वी यादव ने बताया कि बिहार में भयावह स्थिति है. बिहार में शिक्षक, व्यवसायी, ठेकेदार, डॉक्टर और वकील सहित आम लोगों की हत्याएं हो रही हैं और छोटी बच्चियों के साथ गैंगरेप हो रहा है. उन्होंने यहां तक कहा कि बिहार में भाजपा नेताओं की भी हत्याएं हो रही हैं, पुलिस की हत्या हो रही है, जिससे पता चलता है कि कोई भी सुरक्षित नहीं है.

‘मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं’

तेजस्वी यादव ने कहा कि इसके बावजूद प्रधानमंत्री क्यों चुप हैं? एक बार भी चिंता प्रकट की है? प्रधानमंत्री वोट लेते हैं तो यहां की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी है. मुख्यमंत्री तो अचेत अवस्था में हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा रिमोट से सरकार चला रही है और अपराधियों में कोई भय नहीं है. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा मजबूरी है कि वह कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि स्थिति बदतर है. मुख्यमंत्री भी ‘हाईजैक’ हो चुके हैं. मुख्यमंत्री की सेहत ठीक नहीं है, उसका फायदा कुछ अधिकारी उठा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: मायावती ने बताया जनता कैसे चुनेगी बिहार की सरकार? नीतीश कुमार पर साधा निशाना

‘बिहार शर्मसार हुआ’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का कहना है कि तेजस्वी यादव के बयान से बिहार शर्मसार हुआ है. उन्होंने सोमवार को मोतिहारी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जो पत्रकार दिन रात बिना किसी साधन, संसाधन के काम करते हैं और समाज की सच्चाई को सामने लाने का काम करते हैं, उनके बारे में जिस तरह से टिप्पणी की गई है, वह निंदनीय है. बिहार (Bihar) के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

16 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

31 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

35 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

50 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

56 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

1 hour ago