उत्तर प्रदेश

7 साल की मासूम बेटी से दरिंदगी का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका पिता, फांसी लगाकर की आत्महत्या

Prayagraj Minor Rape: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां गंगानगर जोन के श्रृंगवेरपुर इलाके में सात साल की एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के दो दिन बाद, सदमे से आहत पिता ने रविवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. पीड़ित पिता का शव गांव के बाहर एक आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में भारी आक्रोश फैल गया.

बकरी चराने गई थी मासूम

जानकारी के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम शुक्रवार को शुरू हुआ था, जब इलाके की रहने वाली सात वर्षीय बच्ची बकरी चराने के लिए घर से बाहर गई थी. आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घर लौटने पर डरी-सहमी बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवार वालों ने तुरंत नवाबगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश उर्फ नंदू उर्फ राज पासी को गिरफ्तार कर लिया. एसीपी फूलपुर राजकुमार सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने मृतक को बताया शराबी

दुष्कर्म के मामले की जांच चल ही रही थी कि रविवार को पीड़िता के पिता की आत्महत्या की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की.

हालांकि, इस मामले में पुलिस का बयान भी चर्चा का विषय बन गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के सुसाइड करने की अभी कोई ठोस वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन ग्रामीणों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वह शराब पीने का आदी था. पुलिस ने आशंका जताई है कि संभवतः शराब के नशे में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. फिलहाल पुलिस दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: न्यू नोएडा का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार, 114 सेक्टरों में बसेगा यूपी का नया मेगा सिटी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

संसद के विशेष सत्र से पहले PM मोदी का बड़ा मास्टरप्लान, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई सीक्रेट बैठक

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की कार्यकारी समिति…

31 minutes ago

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट; जानें 30 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: मौसम विभाग ने 30 नवंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत…

40 minutes ago

परिसीमन पर चेन्नई में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक बेनतीजा, ‘भाई’ कहकर भी नहीं पिघले स्टालिन, बोले- तमिलनाडु के हित पहले

परिसीमन विधेयक पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और विपक्षी नेताओं ने चेन्नई में एमके स्टालिन…

55 minutes ago

भीलवाड़ा में सियासी हंगामे के बीच भिड़े विधायक और SP, नोकझोंक का VIDEO VIRAL

भीलवाड़ा की खजूरी पंचायत समिति में उपप्रधान चुनाव के दौरान जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा और…

57 minutes ago

पर्दे पर ठंडी शुरूआत के बाद अवनीत कौर के डांस को लेकर सोशल मीडिया पर घिरी Gunmaaster G9

इमरान हाशमी की नई फिल्म 'गनमास्टर जी9' में अवनीत कौर के डांस नंबर की कोरियोग्राफी…

1 hour ago