Bharat Express DD Free Dish

मायावती ने बताया जनता कैसे चुनेगी बिहार की सरकार? नीतीश कुमार पर साधा निशाना

Bihar Assembly Election: बिहार में चुनाव से पहले सियासत गरमाई हुई है. अब उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने राज्य में एंट्री की तैयारी कर ली है. उन्होंने चुनाव आयोग से बड़ी मांग करते हुए नीतीश सरकार पर हमला बोला है.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अभी करीब 3 महीने का समय बचा है. इससे पहले सभी सियासी दल अपनी जमीन तलाशने लगे हैं. भाजपा, कांग्रेस के साथ जेडीयू, आरजेडी और अन्य क्षेत्रीय दल वहां अपने-अपने दांव पेंच भिड़ा रहे हैं. इसी बीच अब बसपा ने भी एंट्री की तैयारी कर ली है. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणाओं को निशाने पर लिया है. उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग करते हुए नीतीश कुमार की घोषणाओं को जुमला और चुनावी छलावा बताया है.

बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने हैं. इससे पहले सियासी पारा गरमाया हुआ है. वोटर लिस्ट को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है. इसी कारण उत्तर प्रदेश में भी सक्रिय जल अपनी जमीन प्रदेश में तलाशने लगे हैं. मायावती ने कहा कि बिहार की जनता अब राजनीतिक पार्टियों के वादों और दावों को लेकर जागरूक हो गई है. उन्होंने कहा कि जनता सोच-समझकर मतदान करेगी और एक बेहतर सरकार चुनेगी.

नीतीश का वादा चुनावी छलावा

बसपा प्रमुख मायावती ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणाओं को चुनावी छलावा करार दिया है. मायावती ने कहा कि नीतीश कुमार की घोषणा कि अगले पांच साल में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने की घोषणा जुमलेबाजी और चुनावी छलावा है. मायावती ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार की सरकार ने अपने कार्यकाल में कोई भी वादा पूरा नहीं किया है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब इन वादों को लेकर जागरूक हो गई है और सोच-समझकर मतदान करेगी.

ये भी पढ़ें: नाम-“ब्लूटूथ नॉइज़”, पता-“पटना जिला”…बिहार के अफसरों ने ब्लूटूथ का बना डाला आवासीय प्रमाण पत्र

निर्वाचन आयोग से मांग

मायावती ने निर्वाचन आयोग से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव (Bihar Election 2025) कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि चुनाव बाहुबल, धनबल और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से मुक्त होना चाहिए. मायावती ने बिहार की जनता को संदेश दिया कि वे अपने वोट का सही उपयोग करें और गरीबों, मजदूरों और मेहनतकश लोगों के हित में मतदान करें. उन्होंने कहा कि अगर चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होता है, तो बिहार की जनता एक बेहतर सरकार चुन सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read