Bihar Sex Racket
Bihar Sex Racket: बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. यहां सासाराम के दो मैरिज हॉल में छापेमारी कर 70 जोड़ों को काबू किया गया है. पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है.
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने SDM के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है. सभी पकड़े गए 140 लोगों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन को लंबे समय से मलियाबाग के प्रकाश मैरिज हॉल में सेक्स रैकेट चलने की खबर मिल रही थी. इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने योजना बनाकर छापेमारी कर दी.
छापेमारी के दौरान पुलिस को मैरिज हॉल के अंदर से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई है. पुलिस की अचानक इस छापेमारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी. हालांकि पुलिसकर्मियों की तत्परता से कोई भी व्यक्ति हॉल से बाहर भाग नहीं पाया.
इस छापेमारी के दौरान पकड़े गए सभी 70 जोड़ों से पुलिस पूछताछ कर रही है. इसके अलावा सभी कमरों की तलाशी ली जा रही है. पुलिस को शक है कि मामला इससे बड़ा भी हो सकता है.
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि मैरिज हॉल में रहने वाले लोग कहां के हैं. इसके अलावा कई अलग-अलग एंगल से भी पुलिस जांच में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें- तमिलनाडु चुनाव: BJP लिस्ट से क्यों गायब हैं अन्नामलाई? नेता ने खुद किया बड़ा खुलासा
छापेमारी के दौरान आसपास भारी पुलिस बल की तैनाती रही. पूरे इलाके को घेरकर यह कार्रवाई की गई ताकि कोई भी संदिग्ध मौके की नजाकत को भांपकर फरार ना हो. पुलिस ने हॉल में मौजूद लोगों पकड़कर जांच शुरू कर दी है.
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…