देश

मकान, फ्लैट और जमीन के दर्जनों कागजात जब्त; एसवीयू की जांच में इंजीनियर राजेंद्र कुमार की बढ़ी मुश्किलें

रिपोर्ट – आशुतोष कुमार


बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में SVU ने लघु जल संसाधन विभाग, अंचल छपरा (सारण) में तैनात अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है. आरोप है कि सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने अपनी ज्ञात और वैध आय के मुकाबले करीब 3.01 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति जमा की.

SVU ने इस मामले में विशेष निगरानी इकाई थाना कांड संख्या-25/2026 के तहत 10 सितंबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की है. मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 में 2018 के संशोधन और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. केस की जांच की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक राजन प्रसाद सिंह को दी गई है.

2008 में सरकारी नौकरी, अब करोड़ों की संपत्ति पर सवाल

जांच एजेंसी के मुताबिक राजेंद्र कुमार ने वर्ष 2008 में सरकारी सेवा शुरू की थी. अलग-अलग पदों पर काम करने के दौरान उनकी संपत्ति और आय से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की गई. शुरुआती सत्यापन में अधिकारियों को उनकी ज्ञात आय की तुलना में ₹3,01,87,108 की अप्रत्याशित संपत्ति मिली.

SVU का आरोप है कि यह संपत्ति उनकी वैध आमदनी के अनुपात में नहीं है. इसके बाद मामले को आगे बढ़ाते हुए उनके और उनके करीबियों से जुड़े वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल शुरू की गई.

रिश्तेदारों के बैंक खातों के जरिए पैसों की आवाजाही

जांच में एक और अहम बात सामने आई है. SVU के अनुसार, कथित तौर पर अवैध तरीके से कमाए गए पैसे को छिपाने और अलग-अलग लेनदेन के जरिए वैध दिखाने के लिए रिश्तेदारों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया. इसे जांच एजेंसी ने ‘लेयरिंग’ की प्रक्रिया से जोड़ा है.

आरोप है कि राजेंद्र कुमार की मां, बहन और बहनोई के खातों के जरिए करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ. जांच में इन पैसों के इस्तेमाल से पटना, बिन्दौल (विक्रम), नवादा, गोपालगंज और मुंबई में जमीन और दूसरी अचल संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी सामने आई है.

पटना से मुंबई तक कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

विशेष निगरानी न्यायालय, पटना से तलाशी वारंट मिलने के बाद SVU की अलग-अलग टीमों ने 11 सितंबर को कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. कार्रवाई महावीर कॉलोनी, बेउर स्थित राजेंद्र कुमार के आवास से लेकर जक्कनपुर में उनकी सास के घर तक पहुंची.

इसके अलावा मुंबई के गोरेगांव स्थित उनकी बहन के फ्लैट, छपरा और पटना के कार्यालयों तथा गोपालगंज स्थित पैतृक घर की भी तलाशी ली गई.

तलाशी के दौरान SVU को राजेंद्र कुमार, उनकी पत्नी कंचन कुमारी और उनकी मां सुनैना देवी के नाम पर दर्ज कई जमीनों और फ्लैटों से संबंधित दस्तावेज मिले हैं.

जांच एजेंसी के अनुसार, गोपालगंज में कई बीघा जमीन के अलावा पटना के चितकोहरा, बिन्दौल और नवादा तथा मुंबई के रायगढ़ में भूखंडों से जुड़े सेल डीड भी बरामद हुए हैं. इन संपत्तियों की कुल कीमत ₹3,34,57,000 से ज्यादा आंकी गई है. इनमें मुंबई और अन्य स्थानों पर मिले भूखंडों की कीमत ही ₹1.61 करोड़ से अधिक बताई गई है.

नकदी, लाखों के गहने और महंगी गाड़ियों के दस्तावेज भी बरामद

छापेमारी में सिर्फ जमीन-जायदाद के कागजात ही नहीं मिले. SVU के मुताबिक, सोनपुर में जमीन खरीद से जुड़े ₹18 लाख के दस्तावेज और दूसरे प्लॉट के लिए ₹39 लाख के भुगतान की रसीद भी हाथ लगी है.

इसके अलावा करीब ₹1.96 लाख नकद, लगभग ₹76 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, महंगी गाड़ियों की खरीद से जुड़े वाउचर और लग्जरी सामानों के कई बिल भी जब्त किए गए हैं.

छह SBI खातों समेत दूसरे बैंक खातों की भी जांच

SVU को राजेंद्र कुमार, उनकी पत्नी और मां के नाम से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में छह खातों की जानकारी मिली है. इसके साथ ही दूसरे बैंकों में मौजूद खातों और उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है.

अधिकारियों को आशंका है कि बैंक खातों की विस्तृत जांच के बाद संपत्ति और पैसों के लेनदेन से जुड़े कुछ और अहम तथ्य सामने आ सकते हैं. फिलहाल SVU की कार्रवाई जारी है और पटना स्थित आवास पर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- डॉलर की बादशाहत होगी खत्म! जानिए क्या है BRICS करेंसी और भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा?

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 फैसलों को चुनौती, 5 अक्टूबर को सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…

3 minutes ago

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

1 hour ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

2 hours ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

2 hours ago