Nagpur Bank Robbery: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में दिनदहाड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में फिल्मी स्टाइल में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. सक्करदरा इलाके में स्थित बैंक में एक नकाबपोश लुटेरे ने कैश काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों की आंखों में अचानक तीखी मिर्च का पाउडर झोंक दिया और 4 लाख रुपये कैश लेकर रफूचक्कर हो गया.
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक में रोजमर्रा की तरह आम कामकाज चल रहा था. तभी आरोपी किसी आम खाताधारक या ग्राहक की तरह बैंक के अंदर घुसा. वह सीधा कैश काउंटर के पास पहुंचा और जैसे ही कैशियर ने ध्यान हटाया, उसने अपनी जेब से मिर्च पाउडर निकालकर कर्मचारियों के चेहरे पर फेंक दिया.
अचानक हुए इस हमले से बैंक कर्मचारियों की आंखों में तेज जलन होने लगी और वे बदहवास हो गए. इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी ने काउंटर पर रखा 4 लाख रुपये का कैश समेटा और तेजी से बाहर भाग निकला.
दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात की खबर मिलते ही सक्करदरा पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने बिना वक्त गंवाए बैंक के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की जांच शुरू की.
फुटेज के आधार पर हुलिए की पहचान कर नाकेबंदी की गई और महज 30 मिनट के भीतर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया. उसके पास से लूटे गए पूरे 4 लाख रुपये सही-सलामत बरामद कर लिए गए हैं.
पकड़े गए आरोपी की पहचान 28 वर्षीय सूरज भोजराज बोरकर के रूप में हुई है, जो नागपुर के ग्रामीण इलाके का रहने वाला है. ताज्जुब की बात यह है कि आरोपी पढ़ा-लिखा और साइंस ग्रेजुएट (BSc पास) है, लेकिन काफी समय से बेरोजगार चल रहा था.
सक्करदरा थाने के निरीक्षक रमेश खुणे ने बताया कि आरोपी से कड़ाई से पूछताछ जारी है, ताकि यह साफ हो सके कि उसने यह कदम सिर्फ बेरोजगारी और पैसों की तंगी में उठाया था या इस वारदात में कोई और भी उसका मददगार शामिल था.
यह भी पढ़ें: कंक्रीट के बाजार में अचानक प्रकट हुई वानर सेना, उज्जैन में संकटमोचन के मंदिर पर श्रद्धालुओं का सैलाब
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में आयोजित Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific (ARIN-AP) की 11वीं वार्षिक आम बैठक 30…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…
Google AI Chips: दुनिया में चल रही एआई की अंधी रेस में अब गूगल ने…
2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…