देश

मुंबई के बाद अब बिहार में तरबूज बना काल, एक ही परिवार के 8 लोग अस्पताल में भर्ती, गर्भवती महिला की हालत नाजुक

Bihar Watermelon Poisoning: मुंबई जैसा ही एक केस बिहार से भी आया है. जहां तरबूज खाने की वजह से एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत खराब हो गई. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक तरबूज खाने के बाद परिवार के सभी 8 सदस्यों को उल्टी, दस्त और बुखार हो गया. तबियत खराब होते ही ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज हो रहा है. इनमें एक प्रेग्नेंट महिला भी शामिल है, जिसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है. उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है.

बक्सर के सोनबर्सा गांव का है मामला

यह पूरा मामला बक्सर के सोनबर्सा गांव का है. जहां इंद्रासन शाह बाजार से तरबूज खरीदकर घर लाए. जहां पूरे परिवार ने तरबूज को एक-एक कर खाया. इसके थोड़ी देर बाद ही सभी लोगों की तबीयत खराब हो गई.

जिसके बाद उन्हें ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

डॉक्टरों के मुताबिक अभी एक महिला रिंकी देवी की हालत गंभीर है. उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वो 4 महीने की गर्भवती हैं.

तरबूज खाते ही शरीर में फैली बेचैनी

इंद्रासन शाह के मुताबिक तरबूज खाने के थोड़ी देर बाद ही शरीर में बेचैनी, दर्द और बुखार महसूस होने लगा. इसके थोड़ी देर बाद ही परिवार के अन्य लोग भी बीमार पड़ने लगे.

डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती अधिकतर लोगों की तबीयत अब सही है. एक महिला गर्भवती है जिसकी वजह से उसे रेफर किया गया है. सभी को सिर में दर्द और बुखार की समस्या है.

कटे फल खाने से बचें

सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने लोगों को ताजा और साफ-सुथरा फल खाने की सलाह दी है. उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में कटे फलों को खाने से बचें, इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा कई फल विक्रेता तरबूज को अधिक लाल दिखाने के लिए केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं, जिसे बिल्कुल ना खाएं.

ये भी पढ़ें- गूगल पर बीमारी सर्च करने वाले सावधान! AI चैटबॉट ने खुद को बताया लंदन का डॉक्टर, अमेरिका में पहली बार किसी AI कंपनी पर मुकदमा

बता दें कि, मुंबई के जेजे मार्ग इलाके में तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. जांच में सामने आया है कि तरबूज में केमिकल्स के अंश मिले हैं. जिसकी वजह से पूरा परिवार उजड़ गया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘सिर्फ मुआवजा काफी नहीं, जिम्मेदारी भी तय हो’, कस्टडी में हुई मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…

3 minutes ago

दिल्ली में पानी का संकट या टैंकरों का कारोबार? भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…

4 minutes ago

नपीसीआई ने UPI MDR के लिए किया नया ऐलान, जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…

19 minutes ago

‘वह जेल से भाग चुका है…’, बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…

21 minutes ago

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

36 minutes ago

योगी सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड से पश्चिमी यूपी तक सिंचाई और पेयजल सुविधाओं को मिल रही मजबूती

योगी सरकार की केन-बेतवा, मध्य गंगा और कनहर जैसी जल परियोजनाओं से बुंदेलखंड से लेकर…

42 minutes ago