देश

बीजापुर मुठभेड़ में बड़ी सफलता, 16 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस ऑपरेशन में पुलिस ने दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया। दोनों पर कुल 16 लाख रुपये का इनाम था.

सर्च ऑपरेशन और मुठभेड़

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि इलाके में माओवादियों की गतिविधियों की सूचना मिलने पर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया. सुबह से ही पुलिस और माओवादियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई. इसी दौरान दो नक्सली ढेर हो गए.

मारे गए नक्सलियों की पहचान

पहला नक्सली हिड़मा पोड़ियाम (34) था, जो बेडसेट, इन्द्रावती क्षेत्र का निवासी था. वह पीपीसीएम कंपनी नंबर 2, प्लाटून नंबर 1 का सदस्य था और उस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था. दूसरा नक्सली मुन्ना मड़कम (25) था, जो कटेकल्याण, दंतेवाड़ा का रहने वाला था. वह भी उसी कंपनी और प्लाटून से जुड़ा था और उस पर भी 8 लाख रुपये का इनाम था.

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के हासन में हुए हादसे पर जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा

हथियार और विस्फोटक बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने एक .303 राइफल, एक एसएलआर, देसी हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक और प्रतिबंधित नक्सली साहित्य बरामद किया. सुरक्षाबलों के मुताबिक, बरामद किए गए आईईडी और हथियार माओवादी हमलों में इस्तेमाल किए जाते थे.

नक्सल प्रभावित इलाका

बीजापुर जिला लंबे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है. घने जंगल माओवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाने का काम करते हैं. इस साल राज्य में कई मुठभेड़ें हो चुकी हैं, जिनमें बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

11 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

24 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

29 minutes ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

1 hour ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 hours ago