देश

पंजाब ड्रग्स केस में अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार, विजिलेंस ने मारा था छापा

पंजाब ड्रग्स केस में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है. विजिलेंस की टीम ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया (Bikram Manjithia) को गिरफ्तार कर लिया है. विजिलेंस की टीम ने आज  (25 जून) सुबह मजीठिया से जुड़े कई ठिकानों पर छापा मारा था. मजीठिया की गिरफ्तारी पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई कितना भी बड़ा नेता हो बख्शा नहीं जाएगा.

Bikram Majithia ने शेयर किया वीडियो

इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने अपने घर हुई रेड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया था, जिसमें उनके और विजिलेंस के अधिकारियों के बीच बहस हो रही है.

बिक्रम मजीठिया (Bikram Majithia) ने वीडियो शेयर कर लिखा, “मैंने आपको बहुत पहले ही बता दिया था कि जब भगवंत मान सरकार को मेरे खिलाफ झूठे ड्रग केस में कुछ नहीं मिला तो अब वे मेरे खिलाफ नया झूठा केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है. आज विजिलेंस के एसएसपी की अगुवाई में टीम ने मेरे यहां छापा मारा है. भगवंत मान ये समझ लीजिए, आप चाहे जितने भी नोटिस दे दीजिए, न तो मैं डरूंगा और न ही आपकी सरकार मेरी आवाज दबा पाएगी.”

उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधा और कहा, “भगवंत मान सरकार खुलेआम अन्याय कर रही है. हम न झुके हैं, न झुकेंगे. मैंने हमेशा पंजाब के मुद्दों पर बात की है और आगे भी करता रहूंगा. अब जनता अपना जवाब देगी.”

पंजाब सरकार में रह चुके हैं मंत्री

बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Majithia) पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं. उन्होंने 2007 में मजीठा निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब विधानसभा चुनाव जीता और 2012 और 2017 में फिर से जीत हासिल की. हालांकि, मजीठिया ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था और उन्हें हार मिली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

3 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

13 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

15 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

24 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

33 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

41 minutes ago