देश

‘किसी का नहीं होने दूंगी…’, आधी रात को पत्नी ने गुस्से में अलग कर दिया पति का प्राइवेट पार्ट; तरीके से बिलासपुर पुलिस सन्न

Bilaspur Wife cuts husband private part: सुनील सिंह/बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. प्यार, शक और फिर हैवानियत की हदें पार कर देने वाले इस खूनी खेल ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. चकरभाठा थाना क्षेत्र में ‘दूसरी महिला’ से अवैध संबंध के शक में एक पत्नी इस कदर अंधी हो गई कि उसने आधी रात को घर में रखे लोहे के हंसिए से अपने ही पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला. खून से लथपथ पति इस वक्त अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है.

शक की आग में जल रहा था घर

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक चकरभाठा (Chakarbhatha Bilaspur) इलाके का ही रहने वाला है और पेशे से एक राजमिस्त्री है. पिछले काफी लंबे समय से उसकी पत्नी को शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ चक्कर चल रहा है. ‘वो दूसरी औरत’ को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर तीखी नोकझोंक और भयंकर झगड़े होते थे. इस शक के कारण घर का माहौल हर वक्त तनावपूर्ण रहने लगा था, लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि यह विवाद इतना खौफनाक अंजाम लेगा.

हाथ में हंसिया और कटा हुआ अंग (Hansiya attack Bilaspur)

रविवार की रात पूरा परिवार खाना खाकर सो रहा था. रात करीब एक बजे पति-पत्नी के बीच उसी पुरानी बात को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया. विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि गुस्से में आगबबूला हुई पत्नी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. उसने घर में रखा धारदार लोहे का हंसिया उठाया और पति पर जानलेवा हमला कर दिया. इस खौफनाक हमले में उसने अपने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया.

नाबालिग बेटे की सूझबूझ (Bilaspur Extra Marital Affair Revenge)

आधी रात को घर में मची इस चीख-पुकार के बीच आहत युवक के नाबालिग बेटे ने किसी तरह अपनी बुआ (पिता की बहन, जो नगर पंचायत में कार्यरत हैं) को इस भयानक घटना की जानकारी दी.

सूचना मिलते ही बुआ अपने भाइयों के साथ आनन-फानन में मौके पर पहुंचीं. जब परिवार के लोग घर के अंदर दाखिल हुए, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए. राजमिस्त्री खून से लथपथ हालत में खटिया पर बैठा था, उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था. और सबसे खौफनाक बात उसकी पत्नी उसके कटे हुए अंग को अपने हाथ में पकड़े वहीं पास में खड़ी थी.

ये भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी में आग का तांडव! तेज आंधी ने गांव को बनाया ‘अग्निकुंड’, 20 घर जलकर राख

सिम्स में लड़ रहा जिंदगी की जंग

परिजन बिना एक पल गंवाए घायल राजमिस्त्री और उसके कटे हुए अंग को लेकर तुरंत सिम्स (SIMS) अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उसका इलाज शुरू कर दिया है. फिलहाल उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. इस दिल दहला देने वाली वारदात की सूचना मिलते ही चकरभाठा थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हत्या के प्रयास और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में हिरासत में ले लिया है और उससे सख्ती से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

5 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

8 minutes ago

सियासत के ‘मौसम वैज्ञानिक’: हर हवा को पहले भांप लेते थे रामविलास पासवान? समझें फॉर्मूला

Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…

11 minutes ago

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

40 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

46 minutes ago