लीगल

पंजाब में ED का बड़ा एक्शन! रॉयल एस्टेट ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी, 32 करोड़ के चेक बाउंस मामले में कसा शिकंजा

ED Raids Punjab: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (सीआरसीपीएल), रॉयल एस्टेट ग्रुप और उनसे जुड़े लोगों के पंजाब व चंडीगढ़ स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की है. इनमें जीरकपुर स्थित रॉयल एस्टेट ग्रुप के मुख्य कार्यालय पर भी छापेमारी की गई है. ईडी ने यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की ओर से दर्ज एक एफआईआर के आधार पर शुरू किया है.

धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और सरकारी बकाया

पंजाब पुलिस ने 19 जुलाई 2025 को मोहाली के एसएएस नगर थाने में दर्ज हुई थी. इसमें कंपनी के डायरेक्टरों और अन्य लोगों पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और सरकारी बकाया रकम जानबूझकर न चुकाने के आरोप लगाए गए हैं. जांच के मुताबिक कंपनी पर GMADA का बड़ा बकाया था. आरोप है कि कंपनी ने मोहाली के कराला गांव में बने एक रिहायशी प्रोजेक्ट से जुड़े भुगतान के लिए करीब 32.67 करोड़ रुपये के चेक दिए थे, जो बाद में चेक बाउंस हो गए.

घरों और दफ्तरों की तलाशी

ईडी जांच में यह सामने आया है कि प्रोजेक्ट का पैसा कथित तौर पर दूसरी जुड़ी कंपनियों और करीबी लोगों के जरिये इधर-उधर किया गया. जांच एजेंसी को कई संदिग्ध लेनदेन और फंड ट्रांसफर के सबूत मिले है. ईडी छापेमारी के दौरान प्रवीण कंसल उर्फ रॉकी, नीरज कंसल, दलजीत सिंह, अनुराग मिधा, लियाकत अली, सुमित बंसल और अन्य जुड़े लोगों के घरों और दफ्तरों की तलाशी ली गई.

ईडी छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, वित्तीय रिकॉर्ड और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तवेज़ों को जब्त किया है. ईडी ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है और बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:  NEET UG पेपर लीक में CBI का बड़ा एक्शन; जल्द दाखिल होगी पहली चार्जशीट, 3 टीचर बने मुख्य विलेन

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

4 minutes ago

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में छूटा 5 लाख क्यूसेक पानी, गोपालगंज के दियारा में घुसा सैलाब

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…

8 minutes ago

‘न पोकलेन, न बुलडोजर’: उज्जैन में मुस्लिम समाज खुद हटा शाही मस्जिद का हिस्सा, छावनी बना इलाका

Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…

10 minutes ago

‘न तटबंध सुरक्षित, न किसानों का भविष्य’, पप्पू यादव ने बाढ़ और तबाही के बीच सरकार-प्रशासन को घेरा

बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…

10 minutes ago

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

29 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

30 minutes ago