ओडिशा की बीजू जनता दल (BJD) ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर अपने रुख में बदलाव किया है. पहले इस बिल का विरोध करने वाली पार्टी ने अब अपने सांसदों को मतदान में स्वतंत्रता दे दी है. BJD ने कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई व्हिप जारी नहीं करेगी और राज्यसभा में उसके सांसद अपनी मर्जी से वोट कर सकते हैं.
BJD ने पहले इस विधेयक को अल्पसंख्यकों के खिलाफ बताया था और इसका कड़ा विरोध किया था. लेकिन अब जब यह राज्यसभा में पेश होने जा रहा है, पार्टी ने अपने सांसदों को स्वविवेक से निर्णय लेने की छूट दे दी है.
पार्टी प्रवक्ता ने कहा, “बीजू जनता दल हमेशा धर्मनिरपेक्षता और समावेशिता के सिद्धांतों का पालन करता है. हम अल्पसंख्यकों की भावनाओं का सम्मान करते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए, पार्टी ने सांसदों को स्वतंत्र रूप से मतदान करने की अनुमति दी है. इस मुद्दे पर कोई व्हिप जारी नहीं होगा.”
बुधवार को ही BJD नेता संबित पात्रा ने कहा था कि पार्टी के राज्यसभा सांसद मुजीबुल्ला खान मुस्लिम समुदाय की चिंताओं को सदन में रखेंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी विधेयक से संतुष्ट नहीं है और इसके कुछ बिंदुओं में सुधार की जरूरत है. लेकिन अब पार्टी ने अपने सांसदों को खुली छूट देकर तटस्थ रुख अपना लिया है.
ये भी पढ़ें- Waqf Amendment Bill पर राज्यसभा में जोरदार बहस, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- ‘भू माफियाओं ने बहुत मलाई खाई’
-भारत एक्सप्रेस
Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…
दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…
महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…
राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…
Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…
नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…