उत्तर प्रदेश

लखनऊ में घर का सपना होगा पूरा, अनंत नगर आवासीय योजना का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा अनंत नगर आवासीय योजना के अंतर्गत शुक्रवार को पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ सीएम योगी के हाथों होने जा रहा है. उल्लेखनीय है कि मोहान रोड स्थित अनंत नगर आवासीय योजना को कुल 785 एकड़ में 10 हजार करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा है.

इस योजना के जरिए विभिन्न आय वर्गों के लोगों को भूखंड प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जिसमें मुख्य तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्गों को तरजीह दी जाएगी. अनंत नगर योजना के अंतर्गत भूखंड पाने के लिए आवेदन करने व अधिक जानकारी के लिए एलडीए की वेबसाइट तथा टोल फ्री नंबर 180018005000 पर कॉल किया जा सकता है.

इसी के साथ ही, एलडीए के विभिन्न आवासीय परियोजनाओं से निर्माण व विकास से संबंधित कार्यों को गति देने तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 147.85 करोड़ से अधिक कीमत के रिक्त फ्लैट्स की बिक्री का मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई स्ट्रैटेजी अपनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. प्रक्रिया के अंतर्गत श्रवण, आद्रा, अनुभूति, सोपान एन्क्लेव फेज-2, रश्मि लोक तथा मृगशिरा अपार्टमेंट में रिक्त फ्लैट्स को बेचने का मार्ग प्रशस्त होगा.

कई मायनों में खास है अनंत नगर आवासीय योजना

सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा मोहान रोड पर विकसित की जा रही अनंत नगर आवासीय योजना कई मायनों में विशिष्ट होगी. यहां सभी आर्थिक वर्गों के लोगों के लिए भूखंड पाने का अवसर होगा मगर विशेष रूप से लोअर इनकम ग्रुप्स के लोगों को यहां तरजीह दी जाएगी. यह योजना उत्तर प्रदेश की पहली एडु-टेक सिटी के समीप स्थित होगी इसलिए भविष्य में यह आर्थिक, व्यापारिक व सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगी. इस योजना के जरिए करीब एक लाख तक की जनसंख्या को सुरक्षित व व्यवस्थित आवासीय क्षेत्र उपलब्ध कराने की योगी सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा किया जाएगा.

अनंत नगर योजना के हर खंड में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, शॉपिंग सेंटर, बारात घर और वेंडिंग जोन होंगे. योजना को कुल 8 खंड में विकसित किया जाएगा. एलडीए द्वारा मोहनलालगंज में 1197.98 एकड़ में प्रस्तावित वेलनेस सिटी तथा मोहनलालगंज में ही 1696.77 एकड़ में प्रस्तावित आईटी सिटी के अंतर्गत चिह्नित ग्रामों में भूमि अधिग्रहण के लिए आंकलन की प्रक्रिया भी जारी है जिसे जल्द ही पूरा किया जा सकता है.

मेंटिनेंस व मेकओवर को लेकर नए सिरे से होगा काम

एलडीए के विभिन्न आवासीय अपार्टमेंट योजनाओं के अंतर्गत कुल 147.85 करोड़ से अधिक कीमत के रिक्त फ्लैट्स की बिक्री का मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई स्ट्रैटेजी अपनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. इस कार्य को पूरा करने के लिए एक विशिष्ट टीम का गठन की प्रक्रिया जारी है जो कि रिक्त फ्लैट्स की मार्केटिंग, मेंटिनेंस व मेकओवर को लेकर नए सिरे से एक्शन प्लान तैयार करेगी.

प्रक्रिया के जरिए श्रवण अपार्टमेंट में 65 करोड़ की कुल लागत के रिक्त थ्री बीएचके वाले 119 फ्लैट्स, आद्रा अपार्टमेंट में 14.33 करोड़ की लागत वाले रिक्त 34 टू बीएचके फ्लैट्स, कुल 9.61 करोड़ की लागत वाले 42 रिक्त टू बीएचके फ्लैट्स, सोपान एनक्लेव फेज-2 में 30.31 करोड़ की कुल लागत के 80 रिक्त टू बीएचके फ्लैट्स, रश्मि लोक अपार्टमेंट में 6.79 करोड़ की लागत वाले कुल 16 वन बीएचके फ्लैट्स तथा मृगशिरा बिल्डिंग, सनराइज अपार्टमेंट में 21.80 करोड़ की कुल लागत वाले 53 फ्लैट्स की बिक्री का मार्ग प्रशस्त होगा.

ये भी पढ़ें: CJI संजीव खन्ना का बड़ा आदेश, सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीशों ने अपनी संपत्ति को करेंगे सार्वजनिक

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

39 minutes ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

48 minutes ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

1 hour ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

2 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

2 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

2 hours ago