देश

Karnataka Elections: कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी ने 189 नामों का किया ऐलान, पहली लिस्ट में 52 नये चेहरे, 8 महिलाओं को भी टिकट

BJP Candidates List for Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections 2023) के लिए बीजेपी (BJP) ने मंगलवार को 189 उम्मीदवारों की सूची जारी की. सीएम बसवराज बोम्मई पारंपरिक सीट शिगांव से चुनाव लड़ेंगे. लंबे मंथन के बाद कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी की गई है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया.

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा नयी पीढ़ी के नेतृत्व के पक्ष में है. वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को लेकर पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की 189 उम्मीदवारों की पहली सूची में 52 नये चेहरे, 8 महिलाएं शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इस सूची में 32 ओबीसी उम्मीदवार, 30 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार हैं.

अरुण सिंह ने कहा कि सूची में पांच वकील, नौ चिकित्सक, तीन अकादमिक क्षेत्र से, एक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी और एक भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी का नाम शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इसमें सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए तीन कर्मचारी और आठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है.

कांग्रेस में गुटबाजी- बोले अरुण सिंह

सिंह ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए दावा किया कि कर्नाटक में भाजपा प्रचंड बहुमत से फिर से सरकार बनाएगी. साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा, “कांग्रेस जमीन पर नहीं है. वहां गुटबाजी है जबकि जनता दल (सेक्युलर) एक डूबता जहाज है.’’

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: नई पार्टी बनाएं सचिन पायलट तो हम करेंगे गठबंधन- गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कांग्रेस नेता को हनुमान बेनीवाल का खुला ऑफर

13 मई को आएंगे नतीजे

कर्नाटक में फिर से सत्ता में आने की कोशिश में जुटी भाजपा ने 224 सीट में से कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. बता दें कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल है. वहीं 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा जबकि इसके नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…

9 hours ago

‘मेडिकल जांच से इनकार पर मुआवजा रोकना असंवैधानिक’: इलाहाबाद HC ने निरस्त की रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त, 10 दिन में ₹3 लाख देने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…

9 hours ago