देश

Rajasthan Politics: नई पार्टी बनाएं सचिन पायलट तो हम करेंगे गठबंधन- गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कांग्रेस नेता को हनुमान बेनीवाल का खुला ऑफर

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आर-पार के मूड में आ गए हैं. सचिन पायलट ने मंगलवार को जयपुर के शहीद स्मारक में एक दिन का अनशन किया. पायलट के इस कदम को उनकी बगावत के तौर पर देखा जा रहा है. सचिन पायलट तत्कालीन सीएम वसुंधरा राजे के शासन में हुए घोटालों की जांच की मांग को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे थे. वहीं अब नागौर से सांसद और आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस नेता को नसीहत दी है. साथ ही साथ उन्होंने नई पार्टी के ऐलान पर गठबंधन का ऑफर भी दे दिया.

हनुमान बेनीवाल ने सचिन पायलट को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नई पार्टी बनाने और उनकी पार्टी के साथ गठबंधन करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ किसी भी दल से गठबंधन के लिए तैयार हैं. बेनीवाल ने कहा,‘‘मैंने पहले भी सुझाव दिया है कि अगर सचिन पायलट अपनी पार्टी बनाते हैं, तो आरएलपी चुनाव के लिए उनसे गठबंधन को तैयार है.”

सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पार्टी की चेतावनी के बावजूद वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली पूर्व भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के मामलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक दिन का अनशन किया.

बेनीवाल ने क्या कहा

इस पर बेनीवाल ने कहा, ‘‘मैं केवल सुझाव दे सकता हूं. अगर वह पार्टी बनाते हैं तो हम गठबंधन करेंगे. अगर वह अपनी पार्टी नहीं बनाते हैं तो यह उनकी मर्जी है. हमारे दरवाजे कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ किसी भी दल से गठबंधन के लिए खुले हैं.’’ जाट नेता बेनीवाल ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में चार करोड़ में से 80 लाख वोट कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ गए थे और यह संख्या दो करोड़ हो सकती है यदि सभी कांग्रेस विरोधी और भाजपा विरोधी दल मिलकर चुनाव लड़ें.

ये भी पढ़ें: ‘इससे सच्चाई नहीं बदलेगी…” अमित शाह के अरुणाचल दौरे पर चीन ने जताई आपत्ति तो भारत ने दिया दो टूक जवाब

बता दें कि हनुमान बेनीवाल ने नागौर सीट पर भाजपा के साथ गठबंधन में 2019- लोकसभा चुनाव लड़ा था और सीट जीती थी. लेकिन दिसंबर 2020 में, नए कृषि कानूनों (अब रद्द) के खिलाफ उन्होंने राजग से अलग होने का ऐलान करते हुए किसान आंदोलन का समर्थन किया था. बता दें कि 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में उनकी पार्टी के तीन विधायक हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago