देश

बंगाल में BJP की ‘डबल सेंचुरी’ पर नेताओं में खुशी, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व पर जनता की ऐतिहासिक मुहर

BJP victory West Bengal election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद पार्टी नेताओं ने इसे ऐतिहासिक बताया है. भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी (Locket Chatterjee) ने कहा कि यह जीत जनता के मजबूत समर्थन को दिखाती है. उनके अनुसार, लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए पार्टी को बड़ा जनादेश दिया है, जिसे उन्होंने डबल सेंचुरी जैसा समर्थन बताया.

चुनाव के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा- चटर्जी

लॉकेट चटर्जी ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद कई जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ क्षेत्रों में पार्टी कार्यालयों पर हमले, लूट और आगजनी जैसी घटनाएं हुईं. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के अंदर भी गुटबाजी और टकराव देखने को मिल रहा है, जिससे राज्य में राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है.

मुख्यमंत्री को लेकर क्या कहा? और सरकार गठन पर बयान

बंगाला बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य (Samik Bhattacharya) ने कहा कि पार्टी ने पहले ही संकेत दे दिया था कि वह राज्य में सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि अब आगे यह तय होगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, जिसका निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि मछली और मांस पर प्रतिबंध लगाने जैसी बातें पूरी तरह अफवाह हैं और विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है.

हिंसा स्वीकार नहीं- बीजेपी अध्यक्ष

समिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि दमदम, आसनसोल और राजारहाट-गोपालपुर जैसे क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस के गुटों के बीच विवाद देखने को मिला है. उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा के झंडों का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी हिंसा को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी.


ये भी पढ़ें: FY 2026 में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों ने दर्ज की 15.9% की क्रेडिट ग्रोथ, देश कर रहा तेज तरक्की- मोदी सरकार


अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया

भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि सरकार गठन से जुड़े सभी फैसले केंद्रीय नेतृत्व लेगा और शपथ ग्रहण जल्द हो सकता है. वहीं उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि आमतौर पर हार के बाद इस्तीफा दिया जाता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ. सांसद महेश शर्मा ने कहा कि यह चुनाव केवल बंगाल नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अहम था और जनता ने बदलाव के पक्ष में वोट दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

16 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago