देश

‘छात्रों की गूंज’ या ‘पैसे की गूंज’? पुणे में राहुल के कार्यक्रम पर बीजेपी का हमला

BJP Gen Z Outreach: देश की राजनीति में अब Gen Z यानी आज की युवा पीढ़ी को साधने की होड़ तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए एक बड़ा मास्टरप्लान तैयार किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के बाद पार्टी ने इसके लिए एक खास और हाई-प्रोफाइल टीम का गठन किया है, जो सीधे देश के विश्वविद्यालयों और स्कूलों में जाकर युवाओं की चिंताओं को समझेगी.

स्पेशल टीम में ये बड़े चेहरे शामिल

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बीजेपी ने युवाओं से कनेक्ट करने के लिए अपनी नई राष्ट्रीय टीम के प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है. इसमें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े जैसे वरिष्ठ नेता शामिल है. वहीं, गुजरात के मंत्री हर्ष संघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी को भी इसमें शामिल किया गया है. इसका उद्देश्य परीक्षा, पेपर लीक, रोजगार और शिक्षा की बढ़ती लागत जैसे मुद्दों पर युवाओं से खुलकर चर्चा करना है.

राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

बीजेपी का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी छात्रों के बीच लगातार सक्रियता बढ़ा रहे हैं. शनिवार को पुणे के एआईएसएसएमएस कॉलेज मैदान में कांग्रेस ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया. इससे पहले कोटा, देहरादून और प्रयागराज में भी ऐसे आयोजन हो चुके हैं.

वहीं, बीजेपी ने राहुल के इस कार्यक्रम पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन ने इसे ‘पैसे की गूंज’ बताते हुए आरोप लगाया कि भीड़ जुटाने और प्रचार के लिए इन्फ्लुएंसर्स को 35 हजार रुपये तक की पेशकश की गई थी. हालांकि कांग्रेस ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

बीजेपी संगठन की नई टीम ने संभाला मोर्चा

दूसरी ओर, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली परिचय बैठक हुई, जिसकी शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के साथ की गई. इस नई टीम में विनोद तावड़े और सुनील बंसल महासचिव पद पर बने रहेंगे, जबकि पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें: अस्पताल की लापरवाही! मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 7 मरीजों की आंखों में संक्रमण, एक की रोशनी गई

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

5 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago