Bharat Express DD Free Dish

‘रामायण’ का भोजपुरी ट्रेलर वायरल, रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर मचा धमाल

Ramayana Bhojpuri Trailer: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ का फैन-मेड भोजपुरी ट्रेलर इंटरनेट पर वायरल हो गया है.

Bhojpuri trailer of 'Ramayan' goes viral.

'रामायण' का भोजपुरी ट्रेलर वायरल

Ramayana Bhojpuri Trailer: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही और रणबीर कपूर, साई पल्लवी व यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है. नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज करने की योजना है. साथ ही जापानी, मैंडरिन और स्पेनिश भाषाओं में भी इसे लाने की तैयारी है.

भोजपुरी ट्रेलर का धमाल

इस बीच सोशल मीडिया पर ‘रामायण’ का भोजपुरी डब ट्रेलर वायरल हो गया है. हालांकि यह ऑफिशियल नहीं बल्कि फैन-मेड वर्जन है लेकिन लोगों ने इसे हाथों-हाथ लिया. मजेदार रिएक्शन भी सामने आए. एक यूजर ने लिखा कि वह रावण की आवाज में रवि किशन का डायलॉग सुनने का इंतजार कर रहा था.

ऑफिशियल भोजपुरी रिलीज की मांग

कई यूजर्स ने सुझाव दिया कि अगर फिल्म को भोजपुरी में आधिकारिक तौर पर डब करके रिलीज किया जाए तो यह यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है. लोगों का कहना है कि सही प्रमोशन के साथ यह फिल्म भोजपुरी दर्शकों के लिए सुपरहिट साबित हो सकती है.

बजट पर यश ने क्या कहा?

एक शो के दौरान अभिनेता यश ने फिल्म के बजट को लेकर चल रही चर्चाओं पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि 4000 करोड़ रुपये का आंकड़ा दोनों पार्ट्स और उनके प्रमोशन खर्च को मिलाकर है. हॉलीवुड फिल्मों की तरह यहां भी प्रमोशन पर भारी खर्च होता है क्योंकि फिल्म को ग्लोबल स्तर पर रिलीज किया जा रहा है.

दो हिस्सों में रिलीज

‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. पहला हिस्सा इस दिवाली पर और दूसरा हिस्सा अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा. शूटिंग हिंदी में हुई है लेकिन मेकर्स डबिंग के लिए ‘ब्रह्मा AI’ का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि लिप-सिंक बिल्कुल सही लगे.

ये भी पढ़ें-जाह्नवी कपूर से जुड़ा पोर्नोग्राफिक कंटेंट पर बड़ा फैसला, दिल्ली HC ने दिए 552 अश्लील URL हटाने का आदेश

फैन-मेड भोजपुरी ट्रेलर ने फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है. अब देखना यह है कि मेकर्स इस मांग पर ध्यान देते हैं या नहीं. फिलहाल दर्शकों की नजरें इस दिवाली पर रिलीज होने वाले पहले हिस्से पर टिकी हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read