फोटो-सोशल मीडिया
Rajya Sabha Election 2024: लोकसभा से पहले राज्यसभा के चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में सियासत तेज है. तो वहीं लखनऊ में आज यानी बुधवार, बसंत पंचमी के दिन भाजपा प्रत्याशियों का राज्यसभा के लिए नामांकन जारी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सात प्रत्याशी राज्यसभा के लिए नामांकन कर रहे हैं, जिसमें नवीन जैन, आरपीएन सिंह और सुधांशु त्रिवेदी के साथ ही अमरपाल पाल मौर्य, तेजवीर सिंह, संगीता बलवंत, साधना सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं.
बता दें कि भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन जारी है तो वहीं इस मौके पर सीएम योगी के साथ ही दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद हैं तो साथ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी उपस्थित हैं. इसी के साथ ही भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा भी मौके पर उपस्थित हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक बसंत पंचमी का दिन किसी भी कार्य के लिए शुभ माना जाता है. इसलिए भाजपा ने इसी दिन को नामांकन के लिए चुना है. तो दूसरी ओर राज्यसभा के लिए सपा ने भी अभी तीन नाम घोषित किए हैं तो वहीं अन्य नामों पर अभी विचार किया जा रहा है.
बता दें कि सपा ने राज्यसभा के लिए जया बच्चन के साथ ही रामजीलाल सुमन और आलोक रंजन के नाम की घोषणा की है. इस पर सपा की सहयोगी अपना दल कमेरा वादी की विधायक पल्लवी पटेल ने जया बच्चन और आलोक रंजन को लेकर नाराजगी जताई है. इसी के साथ ही उन्होंने सपा के पक्ष में वोट देने से इंकार कर दिया है, इसी के साथ ही उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पीडीए विरोधी बताया है और कहा है कि “अखिलेश यादव पीडीए की लड़ाई को अगर बच्चन या रंजन बनाने की कोशिश करेंगे तो वो उनका साथ नहीं देंगी.” पल्लवी ने ये भी कहा है कि ये कोई फ़िल्मी लड़ाई नहीं है. ये लड़ाई गांव, गरीब, पिछड़ा और अल्पसंख्यक की हो रही है. अगर उनके हक और अधिकारों के साथ धोखा होगा तो आवाज उठानी ज़रूरी है. मैं इस धोखेबाज़ी में शामिल नहीं हूं.”
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…