देश

अयोध्या से अबू धाबी तक लहरा रहा महान संत स्वामीनारायण का परचम, जानिए रामलला की नगरी से क्या है कनेक्शन

BAPS Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार (13 फरवरी) को यूएई पहुंचे थे. आज दौरे का दूसरा दिन है. पहले दिन पीएम मोदी ने जायद स्पोर्ट सिटी स्टेडियम में अहलान मोदी इवेंट को संबोधित किया था. वहीं आज (14 फरवरी) को पीएम मोदी अबू धाबी में बने BAPS मंदिर का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी जिस BAPS मंदिर का उद्घाटन करेंगे, उसका कनेक्शन अयोध्या से भी है.

दुनियाभर में BAPS के 1200 से अधिक मंदिर

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के अनुसार, गुजराती मूल के स्वामीनारायण संप्रदाय के पूरी दुनिया में 1200 से अधिक मंदिर हैं. लेकिन इस संप्रदाय का अयोध्या कनेक्शन भी है. दरअसल, जिन महान संत स्वामीनारायण के नाम पर यह संप्रदाय अस्तित्व में आया, उनका जन्म अयोध्या के पास बसे छपैया गांव में हुआ था. यहीं से निकले 11 साल के बालक की आध्यात्मिक ऊर्जा अब अरब की रेत पर भारतीय संस्कृति का वैभव उकेर रही है.

अयोध्या के छपैया गांव में हुआ था जन्म

छपैया सरयू पारीण तिवारी परिवारों का गांव है. यहीं हरिप्रसाद पांडे के परिवार में 1781 में रामनवमी के दिन महापुरुष स्वामीनारायण का जन्म हुआ. इनके दो अन्य नाम नीलकंठ और हरिकृष्ण हैं. इन्होंने 11 वर्ष की उम्र में घर त्यागा और 7 साल हिमालय में रहे.

यह भी पढ़ें- अबू धाबी में दिखा मोदी मैजिक, लगे मोदी-मोदी के नारे तो PM मोदी ने भी दी तीसरे कार्यकाल में भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की गारंटी

भ्रमण करते हुए स्वामीनारायण पहुंचे थे गुजरात

भारत भ्रमण करते एक दिन वो गुजरात के लोज गांव पहुंचे. यहीं गुजरातियों ने उन्हें दिल में बसा लिया. उद्धव परंपरा के एक सिद्ध संत से उनकी पहली भेंट हुई और अगले तीन दशकों तक वे समाज को सत्संग से जोड़ते रहे.

गुजरातियों का दूसरा पवित्र तीर्थ है

छपैया में डेढ़ सौ साल पहले स्वामी नारायण की स्मृतियों का भव्य स्मारक बनना शुरू हुआ, जो आज संगमरमरी स्वरूप में है. यह गुजरातियों का दूसरा पवित्र तीर्थ है.

पीएम मोदी आज करेंगे मंदिर का उद्घाटन

बता दें कि पीएम मोदी आज अबू धाबी में बने BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन से पहले मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अन्य समारोह शुरू हो गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

58 minutes ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

1 hour ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

2 hours ago