देश

BJP ने बदले कई राज्यों के कप्तान, बाबूलाल मरांडी को झारखंड तो पंजाब में सुनील जाखड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

BJP: आम चुनाव 2024 और राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारी में बीजेपी जुट गई है. इसी क्रम में पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. मंगलवार को तत्काल प्रभाव से चार राज्यों के अध्यक्ष बदले गए हैं. इन राज्यों में पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं. बता दें कि बीजेपी ने झारखंड की जिम्मेदारी बाबूलाल तो पंजाब की जिम्मेदारी सुनील जाखड़ को दी है. जी किशन रेड्डी को तेलंगाना और पी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का भाजपा प्रमुख बनाया गया है, जहां इस साल चुनाव होंगे.

कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं सुनील जाखड़

बीजेपी ने पंजाब में बड़ा दाव खेलते हुए कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी दी है. जी किशन रेड्डी की नियुक्ति से संकेत मिलता है कि उन्हें मोदी कैबिनेट से पर्यटन मंत्रालय से त्याग पत्र देना होगा. रेड्डी तेलंगाना में बंदी संजय कुमार की जगह लेंगे. सुनील जाखड़ पंजाब के नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा की जगह लेंगे. मई 2022 में नवजोत सिंह सिद्धू को राज्य प्रमुख बनाए जाने के बाद कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हो गए थे. बता दें कि बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे. उन्होंने 2006 में अपने स्वयं के संगठन झारखंड विकास मोर्चा की स्थापना की. बाद में उन्होंने 2020 में अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया.

यह भी पढ़ें: NDA में शामिल हुए पूर्व CM जीतन राम मांझी के बेटे तो केंद्र सरकार ने मुहैया कराई Y+ श्रेणी की सुरक्षा

बंद कमरे में भाजपा शिर्ष नेतृत्व की कई बैठकें

रविवार को महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद, जहां एनसीपी नेता अजीत पवार अपनी पार्टी के कई विधायकों के साथ भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल हो गए. वहीं गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष सहित भाजपा के थिंक टैंक के साथ बंद कमरे में कई बैठकें हुईं. जे.पी.नड्डा ने इन अटकलों को हवा दे दी है कि कैबिनेट में फेरबदल होने वाला है. सूत्रों ने कहा कि वरिष्ठ राकांपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को केंद्र सरकार के मंत्रीमंडल में जगह मिल सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago