देश

NEET परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दूसरे छात्रों से दिलवाते थे एग्जाम, पुलिस ने AIIMS के चार छात्रों को किया गिरफ्तार

NEET Exam: नीट की परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े होने की खबर सामने आई है. दिल्ली पुलिस ने परीक्षा में धांधली कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह परीक्षा में बड़े पैमाने पर किसी और की सीट पर अपने लोगों को बिठाता था. पुलिस ने इस गिरोह के सरगना को भी गिरफ्तार किया है. गिरोहा का मास्टरमाइंड खुद एम्स का छात्र है, वह बीएससी रेडियोलॉजी का सेकंड ईयर का छात्र है और इसका नाम नरेश बिश्नोई है. उसने अपने संस्थान के ही कई छात्रों को पैसों का लालच देकर अपने ग्रुप में शामिल कर रखा था.

बता दें कि कुछ महीने पहले ही देशभर में नीट की परीक्षा हुई थी, जिसमें नरेश  बिश्नोई ने प्रथम वर्ष के छात्रों से परीक्षा दिलवाई थी. जानकारी के मुताबिक, यह छात्र तीन जगह परीक्षा भी दे चुके हैं.

नागपुर से भी पकड़े गए छात्र

पुलिस के मुताबिक, नीट परीक्षा में किसी दूसरे की जगह पर परीक्षा देने के तीन मामले सामने आ चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, आरके पुरम थाना पुलिस ने गिरोह के सरगना नरेश बिश्नोई को उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपनी द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रहा था. पुलिस ने उसे बीते दिन सोमवार की सुबह को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने गैंग के दूसरे साथी संजू यादव (एम्स का बीएससी, रेडियोलॉजी का प्रथम वर्ष का छात्र) को दूसरे की परीक्षा देते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. इसके साथ ही नागपुर के मवतमाल में नीट परीक्षा सेंटर में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए एम्स के ही दो छात्र महावीर व जितेंद्र भी गिरफ्तार हुए हैं. उन्हें महाराष्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें- ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाला मामले में तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट फाइल, BJP बोली- 10 से 15 दिनों में इस्तीफा देंगे नीतीश

7-7 लाख में हुई डील

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद दोनों ने छात्रों ने राज उगल दिए. उन्होंने बताया कि नरेश विश्नौई के कहने पर ही वह नागपुर किसी दूसरे की जगह परीक्षा देने के लिए गए थे. इसके लिए नरेश ने उन्हें भारी रकम देने का लालच दिया था. वही आरोपी नरेश ने पुलिस को बताया कि उसने जिन छात्रों से परीक्षा दिलवाई थी, उनसे 7-7 लाख रुपये में बात तय हुई. वहीं उन्हें एक लाख रुपये की रकम एडवांस के तौर पर दी गई थी वहीं बचे हुए 6 लाख रुपये बाद में देने की बात कही गई थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

24 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

27 minutes ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

59 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

2 hours ago