देश

BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत 4 राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया है. आगामी विधानसभा चुनावों और सांगठनिक मजबूती को ध्यान में रखते हुए बीजेपी आलाकमान ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया है. इस बड़े फेरबदल के तहत केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा की कमान अब नए चेहरों के हाथों में सौंप दी गई है.

  • दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा (पूर्वी दिल्ली से सांसद और मोदी कैबिनेट में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्यमंत्री)
  • पंजाब- केवल सिंह ढिल्लों (बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं. देश और पंजाब के एक बड़े उद्योगपति हैं)
  • हरियाणा- अर्चना गुप्ता (पानीपत जिले की अध्यक्ष रह चुकी हैं. 2020 में जिला अध्यक्षों की सूची में शामिल थीं)
  • त्रिपुरा- अभिषेक देबरॉय (गोमती जिले के माताबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में विधायक)

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा संभालेंगे कमान

देश की राजधानी दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने के लिए बीजेपी ने एक बड़ा दांव खेला है. पूर्वी दिल्ली से सांसद और मोदी कैबिनेट में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. हर्ष मल्होत्रा निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे. हर्ष मल्होत्रा के कंधों पर दिल्ली में आगामी निगम और विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.

चुनावी राज्य पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों को जिम्मेदारी

पंजाब की सियासत के लिहाज से भी यह फेरबदल बेहद अहम है, क्योंकि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. पंजाब चुनावों में एक साल से भी कम का समय बचा है, जिसे देखते हुए पार्टी ने सुनील जाखड़ की जगह केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब बीजेपी के संगठन की कमान सौंपी है.

केवल सिंह ढिल्लों के सामने पंजाब में त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय मुकाबले के बीच बीजेपी के ग्राफ को ऊपर ले जाने की कड़ी चुनौती होगी. इसके साथ ही हरियाणा और त्रिपुरा में भी नए सांगठनिक प्रमुखों की नियुक्तियों के जरिए बीजेपी ने क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago