देश

Rajya Sabha Election: हिमाचल में जीती भाजपा, सीएम सुक्खू से मांगा इस्तीफा, कांग्रेसी उम्मीदवार ने भी दी बीजेपी प्रत्याशी को जीत की बधाई

Rajya Sabha Election: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है. भारी उलट फेर के बीच उनका उम्मीदवार चुनाव जीत गया है. हिमाचल प्रदेश के शिमला में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कहा, ”यह भाजपा की, नरेंद्र मोदी की, अमित शाह की जीत है.’

हिमाचल प्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में राज्य के 68 विधायकों ने वोटिंग की. वहीं बीजेपी और कांग्रेस के दोनों ही प्रत्याशियों को 34-34 वोट मिलने की सूचना आई थी. मिली जानकारी के अनुसार क्रॉस वोटिंग के कारण हिमाचल में ऐसा हुआ. बताया जा रहा है कि यहां 6 विधायकों ने कांग्रेस के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की है.’

बीजेपी ने मांगा सीएम सुक्खू से इस्तीफा

वहीं जीत पर हिमाचल प्रदेश के एलओपी जयराम ठाकुर ने कहा, “इस जीत को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के सीएम को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. महज एक साल के भीतर ही विधायकों ने उनका साथ छोड़ दिया है. तो आप कल्पना कर लीजिए.”

अभिषेक मनु सिंघवी ने दी जीत की बधाई

हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “मैं हर्ष महाजन (भाजपा उम्मीदवार) को बधाई देता हूं. उन्होंने जीत हासिल की है.” वहीं प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “जब किसी ने अपना ईमान ही बेच दिया. 9 क्रॉस वोटिंग हुई, उनमें से 3 निर्दलीय विधायक थे लेकिन 6 अन्य ने अपना ईमान बेच दिया और उनके (अभिषेक सिंघवी) खिलाफ मतदान किया. उन्होंने अपना वोट बदला और अपने ईमान को बेचा है, लेकिन हिमाचल की जनता इस प्रकार की संस्कृति की आदि नहीं है.”

इसे भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: सपा के नौ विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, सुभासपा विधायक ने छीनाझपटी का लगाया आरोप, डिप्टी CM का बड़ा दावा

अविश्वास प्रस्ताव पर बोले सीएम सुक्खू

बीजेपी द्वारा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर हिमाचल प्रदेश सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “जब विधानसभा सत्र चलेगा तो हम देखेंगे. जो लोग गए हैं उनके परिवार के लोग उनसे पूछ रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? तो अगर परिवार उनसे पूछ रहे हैं, तो शायद उनमें से कुछ लोग ‘घर वापसी’ के बारे में सोचेंगे.’

Rohit Rai

Recent Posts

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

23 minutes ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

35 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

2 hours ago

ट्रंप के कट्टर दुश्मन ने ब्राजील में गाड़ा झंडा! लूला दा सिल्वा फिर से चुनाव जीत बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…

2 hours ago