Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rajya Sabha Election: सपा के नौ विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, सुभासपा विधायक ने छीनाझपटी का लगाया आरोप, डिप्टी CM का बड़ा दावा

UP Politics: सपा के नौ विधायकों ने राज्य सभा में क्रॉस वोटिंग की है तो वही केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि, सपा के 14 विधायक हमें वोट करेंगे.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य-अखिलेश यादव (फोटो-सोशल मीडिया)

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए आज राज्यसभा चुनाव की वोटिंग जारी है. सुबह से ही यूपी की राजनीति में घमासान मचा हुआ है और सपा विधायक लगातार बागी रुख अपनाते हुए क्रॉस वोटिंग कर रहे हैं. खबर सामने आ रही है कि, अभी तक सपा के कुल 9 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. बता दें कि 10 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा ने आठ और सपा की ओर से तीन प्रत्याशी मैदान में हैं. भाजपा ने आठवीं और सपा ने तीसरी सीट जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. तो वहीं सपा में टूट को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर तमाम आरोप लगाए हैं.

तो वहीं खबर सामने आ रही है कि, सुभासपा के विधायक जगदीश राय के साथ मतदान कक्ष में छीना झपटी हुई है. बताया जा रहा है कि उन्होने सपा प्रत्याशी को वोट किया है. आरोप है कि, उन्होंने मतपत्र एजेंट को दिखाया तो उसने मतपत्र छीनने का प्रयास किया. दूसरी ओर जनसत्तादल लोकतांत्रिक के नेता राजा भैया ने क्रॉस वोटिंग को वेलकम चेंज कहा है. इसी के साथ ही उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि,” मुझे तो किसी ने पैकेज नहीं दिया है.” उन्होने आगे कहा कि, मैंने भाजपा के पक्ष में वोट किया है. मुझे तो चवन्नी भी नहीं मिली है. बता दें कि अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, सुनने में आया है कि विधायकों से वोट लेने के लिए पैकेज डील की गई है. तो वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने का ताजा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, “भाजपा सभी आठ सीटें जीतेगी. आज यह स्पष्ट हो गया कि समाजवादी पार्टी कुनबे में अंतर्कलह का स्तर क्या है. अगर देश के विकास के लिए किसी ने भाजपा प्रत्याशियों को वोट दिया होगा तो हम उसका स्वागत करते हैं लेकिन समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकारमय है.”

ये भी पढ़ें-अखिलेश ने तीसरी सीट की जीत को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, बोले-“ये परीक्षा थी…अब सब कुछ साफ है”

सपा के इन विधायकों ने दिया भाजपा प्रत्याशी को वोट

सपा विधायक मनोज पांडे के साथ ही राकेश पांडे, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, महाराजी देवी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया है. तो वहीं सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, सीएम से मिलने का मतलब ये नहीं कि विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. उन्होंने कहा कि, हमारे सभी प्रत्याशी मजबूती से लड़ रहे हैं. मुख्यमंत्री से मिलने का मतलब यह नहीं कि उन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. मुख्यमंत्री तो सभी के हैं.

हमने सपा खेमे को दे दी है निराशा

सपा विधायकों की क्रॉस वोटिंग के बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि सपा के कुल 14 विधायक हमें वोट करेंगे. हमने सपा खेमे को निराशा दे दी है. सपा पीडीए का नहीं सिर्फ अपने परिवार का ही ध्यान रखती है. इसी के साथ ही उपमुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि, राज्यसभा में आठ प्रत्याशी जीतेंगे जबकि लोकसभा में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेंगे.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital