निकेल लॉफ्टी ईटन (फोटो- X)
Nepal vs Namibia: नेपाल, नामीबिया और नीदरलैंड्स के बीच मंगलवार से टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज 2024 की शुरूआत हुई. त्रिभुवन युनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड कीर्तिपुर में नेपाल और नामीबिया के बीच ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें नामीबिया ने 20 रन से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनए, जिसके जबाव में उतरी नेपाल की टीम निर्धारित 20 ओवर में 186 रन पर ऑलआउट हो गई. इस मैच में नामीबिया के निकोल लॉफ्टी ईटन ने सबसे तेज शतक जड़कर इतिहास रच दिया.
नामीबिया के एक खिलाड़ी ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेविड मिलर को पीछे छोड़ दिया है. नामीबिया के बल्लेबाज निकोल लॉफ्टी ईटन ने नेपाल के खिलाफ खेलते हुए तूफानी बल्लेबाजी की और इतिहास रच दिया. नामीबिया के इस बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. निकोल लॉफ्टी ईटन ने मात्र 33 गेंदों में 8 छक्के और 11 चौके की मदद से शतक जड़ दिया.
निकोल लॉफ्टी ईटन ने सबसे तेज शतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने 33 गेंदों में अपना शतक पूराज किया और नेपाल के कुशल मल्ला का रिकॉर्ड तोड़ दिया. मल्ला ने 34 गेंदों में टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ा था. वहीं टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेविड मिलर के नाम 35-35 गेंदों में सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. अब नामीबिया के निकोल लॉफ्टी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. पनी पारी में निकोल लॉफ्टी ईटन ने 8 छक्के और 11 चौके की मदद से शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 92 रन बाउंड्री से बनाए. इसी के साथ वह नामीबिया के लिए बाउंड्रीज से सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं.
ये भी पढ़ें-
IPL 2024 में गुजरात टाइटंस में कौन लेगा मोहम्मद शमी की जगह? लिस्ट में शामिल है ये दो खिलाड़ी
IND vs ENG: धर्मशाला में यशस्वी जायसवाल रच सकते हैं इतिहास! ऐसा करने वाले बन सकते हैं पहले भारतीय
Hair Fall Home Remedies: कमर तक लंबे और मजबूत बालों के लिए ट्राई करें आंवला,…
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…
Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…