देश

राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर खड़गे पर बीजेपी का पलटवार, माफी और इस्तीफे की मांग तेज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के एक बयान से सियासी गलियारों में बवाल मच गया है. बीजेपी ने खड़गे पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है और इसके साथ ही दलित व आदिवासी विरोधी मानसिकता बताया है. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस बार-बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान करती है. अब खड़गे का बयान भी इस सोच को और साफ कर रहा है.

भाटिया का राहुल गांधी पर हमला

गौरव भाटिया ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर पलटवार करते हुए कहा कि वो संविधान (Constitution) को हाथ में लेकर चलते हैं लेकिन उनकी पार्टी के नेता बार-बार संविधान के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति का अपमान करते हैं. उन्होंने याद दिलाया कि पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को “राष्ट्रपत्नी” कहा था और बाद में माफी मांग ली थी. लेकिन अब खड़गे जी ने राष्ट्रपति को ‘मुरमा’ और ‘भूमाफिया’ जैसे शब्दों से संबोधित किया है. ये बेहद आपत्तिजनक है.

खड़गे से इस्तीफे की मांग

इस बीच गौरव भाटिया ने सवाल उठाया कि क्या खड़गे जी को इस बयान के लिए राष्ट्रपति से लिखित में माफी नहीं मांगनी चाहिए? साथ ही पार्टी ने खड़गे के इस्तीफे की भी मांग की है. वहीम उन्होंने नेताओं ने कहा कि हमारे समाज की परंपरा है कि हम अपने विरोधियों का भी सम्मान करते हैं लेकिन कांग्रेस नेताओं की भाषा लगातार गिरती जा रही है.

कांग्रेस को सरकारी संस्थाओं पर भरोसा नहीं-भाटिया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस को न तो सुप्रीम कोर्ट (CJI), न चुनाव आयोग (ECI), और न ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी संस्थाओं पर भरोसा है. इनके खिलाफ जब भी कोई फैसला आता है तो ये संस्थाओं पर सवाल उठाने लगते हैं.

रॉबर्ट वाड्रा का भी जिक्र

बीजेपी ने रॉबर्ट वाड्रा का भी जिक्र किया और कहा कि अगर भूमाफिया की बात करनी है तो कांग्रेस को अपने घर से शुरुआत करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वाड्रा पर किसानों की जमीन हड़पने के आरोप हैं.

अब इस पूरे विवाद ने एक बार फिर से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार को तेज कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

3 minutes ago

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में छूटा 5 लाख क्यूसेक पानी, गोपालगंज के दियारा में घुसा सैलाब

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…

7 minutes ago

‘न पोकलेन, न बुलडोजर’: उज्जैन में मुस्लिम समाज खुद हटा शाही मस्जिद का हिस्सा, छावनी बना इलाका

Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…

9 minutes ago

‘न तटबंध सुरक्षित, न किसानों का भविष्य’, पप्पू यादव ने बाढ़ और तबाही के बीच सरकार-प्रशासन को घेरा

बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…

10 minutes ago

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

29 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

29 minutes ago