देश

मुंबई में MNS के विरोध प्रदर्शन को क्यों नहीं दी गई अनुमति? मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताई इसके पीछे की वजह

मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के विरोध प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिली है. इस पर राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मनसे कार्यकर्ता पुलिस की तरफ से तय मार्ग पर नहीं जा रहे थे, इसलिए प्रशासन ने उनके मार्च को अनुमति नहीं दी.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यह कहना गलत होगा कि हमने मीरा रोड पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी. मैंने कमिश्नर से बात की है, जिन्होंने मुझे बताया कि पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार नहीं किया है. हमने उनसे वैकल्पिक मार्ग लेने के लिए कहा, लेकिन वे इसके लिए सहमत नहीं थे. इसलिए यह कहना गलत होगा कि मोर्चा को अनुमति नहीं दी गई.”

फडणवीस ने कहा, “महाराष्ट्र में किसी को भी आंदोलन करने की इजाजत है. यह लोकतांत्रिक राज्य है और जो भी मोर्चा निकालना चाहता है, परमिशन लेकर निकाल सकता है. हालांकि यह पता होना चाहिए कि रूट किस हिसाब से होता है. भीड़भाड़, ट्रैफिक और किसी तरह की भगदड़ जैसी अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस रूट चेंज करने को कहती है. जब मैंने पुलिस कमिश्नर से पूछा, तो उन्होंने बताया कि हमने उन्हें (मनसे कार्यकर्ताओं) को रूट चेंज करने को कहा, लेकिन वो इस रूट को बदलने को तैयार नहीं थे.”

मराठी लोग उदार हृदय वाले- देवेंद्र फडणवीस

क्या मीरा रोड को राजनीति के लिए ‘प्रयोगशाला’ के तौर पर देखा जा रहा है? इस सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया. उन्होंने कहा, “मैं महाराष्ट्र के मिजाज को समझता हूं. महाराष्ट्र की भावना ऐसी है कि इस तरह के प्रयोग यहां काम नहीं आएंगे. मराठी लोग उदार हृदय वाले हैं. जब भारत पर हमला हुआ तो मराठी लोगों ने सिर्फ महाराष्ट्र के बारे में नहीं सोचा, उन्होंने पूरे देश के बारे में सोचा. इसलिए मराठी लोग कभी भी छोटी या संकीर्ण सोच नहीं रख सकते.”

यह भी पढ़ें- निशिकांत दुबे के ‘पटक-पटक’ कर मारे जाने वाले बयान पर उद्धव ठाकरे का पलटवार, कहा- कुछ लकड़बग्घा कर रहा विवाद

बता दें कि भाषा विवाद के बीच 29 जून को मीरा रोड इलाके में मनसे के कार्यकर्ताओं ने एक व्यापारी को पीटा था. कथित तौर पर मराठी नहीं बोलने के कारण व्यापारी से मारपीट हुई थी. इस कांड के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति हंगामा मचा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

2 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

5 minutes ago

सियासत के ‘मौसम वैज्ञानिक’: हर हवा को पहले भांप लेते थे रामविलास पासवान? समझें फॉर्मूला

Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…

9 minutes ago

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

38 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

44 minutes ago