Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar Election 2025 से पहले बीजेपी ने तैयारियों को किया तेज, पीएम मोदी 15 सितंबर को करेंगे पूर्णिया दौरा

Bihar Election 2025 की घोषणा से पहले बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियों को और तेज कर दिया है. ऐसे में पार्टी के बड़े नेताओं के लगातार दौरों का कार्यक्रम तय किया गया है, जिससे चुनावी रणनीति पर मंथन किया जा सके और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाया जा सके.

PM Modi

Bihar Election 2025 की घोषणा से पहले बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियों को और तेज कर दिया है. ऐसे में पार्टी के बड़े नेताओं के लगातार दौरों का कार्यक्रम तय किया गया है जिससे चुनावी रणनीति पर मंथन किया जा सके और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाया जा सके.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 13 सितंबर को पटना पहुंचेंगे और बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक करेंगे. इस बैठक में चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

पीएम मोदी ये दौरा होगा बेहद अहम

पीएम नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया का दौरा करेंगे. ऐसा माना जा रहा है की पीएम मोदी का यह दौरा आने वाले चुनाव को देखते हुए बेहद अहम होने वाला है.

वहीं चुनावी समीकरणों को साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी दो बार बिहार आएंगे. उनका पहला दौरा 18 सितंबर को और दूसरा 27 सितंबर को तय है. इन दोनों दिनों वे अलग-अलग जोन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

अमित शाह की बैठकें उत्तर और दक्षिण बिहार के कार्यकर्ताओं के साथ होंगी. इसके लिए बिहार को पांच जोन में बांटा गया है. 18 सितंबर को दो जोन की बैठक होगी, जबकि 27 सितंबर को बाकी तीन जोन की बैठकें होंगी.

अमित शाह करेंगे एनडीए के ब्लू प्रिंट पर चर्चा

इन बैठकों में अमित शाह विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के ब्लू प्रिंट पर भी चर्चा करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि इन दौरों से बीजेपी चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने का संदेश देगी.

ये भी पढे़ं: (CM Bihar) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनावी दांव से विपक्ष का छूटा पसीना

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital