देश

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना- मोदी सरकार की इस स्‍कीम से आत्‍मनिर्भर बन रहे युवा, 1 लाख रुपए तक की राशि और ट्रेनिंग भी मिल रही

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ लेकर नीमच के लोग स्वावलंबी और आत्मनिर्भर हो गए हैं. उन्होंने स्वरोजगार शुरू कर दिया है. इस योजना का लाभ लेने वालों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. मध्य प्रदेश के नीमच जिले के शहरी ही नहीं, ग्रामीण अंचल के युवाओं को भी इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा है. सैकड़ों युवाओं को एक लाख रुपए तक का लोन और ट्रेनिंग मिल चुकी है.

इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर देश के गरीब कारीगरों और शिल्पकारों को विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ने के लिए की गई है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है.

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना काफी अच्छी

नीमच जिले के जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने बताया कि राजमिस्त्री, कारपेंटर, नाई, कुम्हार, लोहार, सुनार आदि पारंपरिक काम करने वाले युवाओं के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना काफी अच्छी है. इस योजना से युवाओं को पहले सात दिन का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है. प्रशिक्षण के दौरान 500 रुपए प्रतिदिन मानदेय दिया जाता है. प्रशिक्षण पूर्ण होने पर 15,000 रुपए का टूलकीट भी दिया जाता है. प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत एक लाख रुपए तक का लोन बैंकों की ओर से दिया जाता है, जिससे लाभार्थी अपना व्यापार आगे बढ़ा सके.

हितग्राहियों को लोन भी बैंकों के माध्यम से

नीमच में कुल 34,052 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें ग्रामीण और शहरी दोनों आवेदक हैं. राज्य स्तर से कुल 5,119 आवेदन स्वीकृत हुए हैं. स्वीकृत आवेदनों में से 1,296 हितग्राहियों को लोन भी बैंकों के माध्यम से स्वीकृत हुआ है, जिसकी कुल राशि 10 करोड़ 80 लाख रुपए है.

पालसोड़ा गांव के सैलून संचालक समर्थ सेन ने बताया, “मैंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन किया था, जिसमें मुझे ट्रेनिंग दी गई. इस योजना से बैंक से एक लाख रुपए का लोन भी प्राप्त हुआ और उस पैसे का हम सैलून का सामान लाए, जिससे कार्य में बढ़ोतरी हुई. यह योजना आगे भी चालू रहनी चाहिए जिससे और भी जो युवा हैं, उनको लाभ हो सके. पीएम मोदी को इस योजना के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.”

यह रोजगार बढ़ाने में काफी मददगार

वहीं, धनेरियाकला गांव के रहने वाले प्रकाश चंद्र सुथार ने बताया, “मैं फर्नीचर का काम करता हूं. इसमें मैंने भी इस योजना का लाभ लिया है. इसमें मेरी ट्रेनिंग भी हुई थी और इस ट्रेनिंग के माध्यम से मुझे लोन सैंक्शन भी हुआ है. यह मेरे रोजगार बढ़ाने में काफी मददगार हो रहा है.”

पालसोड़ा के रहने वाले सैलून संचालक राजेश सेन ने बताया कि पहले यहां छोटी सी दुकान चलाता था, लेकिन प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ लेकर दुकान को बड़ा कर लिया है. ट्रेनिंग के दौरान मुझे 4,000 रुपए भी मिले. इसके बाद एक लाख रुपए का लोन प्राप्त हुआ है.

ट्रेनिंग से मुझे आधुनिक तरीके से पार्लर का काम, कटिंग और शेविंग कैसे बनाते हैं, सिखाया गया. आज मैं और मेरा परिवार खुश हैं, अच्छा काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर बनाया है, इसके लिए धन्यवाद.

17 दिसंबर 2023 को विश्वकर्मा जयंती पर लॉन्चिंग

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 17 दिसंबर 2023 को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत बेरोजगार लोगों को ट्रेनिंग और लोन से रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. इस योजना में सरकार द्वारा बढ़ई, लोहार, सुनार, कुम्हार, दर्जी, नाई, मोची, मूर्तिकार, खिलौना निर्माता आदि के रोजगार से जुड़े हजारों लोगों को आर्थिक सहायता और कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से आए बाहर, 2047 तक विकसित भारत का संकल्‍प: बिहार BJP प्रदेशाध्‍यक्ष

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

43 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago