देश

NDMC की बैठक में अरविंद केजरीवाल से बीजेपी नेता कुलजीत सिंह चहल ने की तीखी बहस, मीटिंग को बीच में ही छोड़कर चले गए मुख्यमंत्री, वीडियो वायरल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और बीजेपी नेता कुलदीप चहल के बीच हुई बहस का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में हुई NDMC की बैठक का है. जिसमें बीजेपी नेता कुलजीत चहल की मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली की बाढ़ को लेकर बहस हो रही है. कुलजीत चहल वीडियो में एक के बाद एक कई सवाल बाढ़ नियंत्रण की एपेक्स कमेटी में हिस्सा ना देने को लेकर पूछ रहे हैं.

कुलजीत चहल के सवालों के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि पहले मीटिंग का एजेंडा क्या है इसको क्लियर कर लें. इस बात पर कुलजीत चहल कहने लगे कि आप मीटिंग से भाग जाएंगे.

सीएम से बीजेपी नेता ने पूछे तीखे सवाल

कुलजीत चहल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछ रहे हैं कि जब दिल्ली बाढ़ में डूब रही थी तो आप कहां थे. दिल्ली की जनता की सुरक्षा, बाढ़ और स्वास्थ्य सेवाओं पर आप नहीं बोलते हैं. क्योंकि आप में इन मुद्दों पर बोलने की हिम्मत नहीं है. आप डरते हैं. कुलजीत चहल ने आगे कहा कि जब दिल्ली यमुना में आई बाढ़ के पानी से डूब रही थी तब आप भ्रष्टाचारी लालू प्रसाद यादव और शरद पवार के साथ गठबंधन करने में जुटे थे. NDMC के इलाकों में पानी भरने की वजह आप ही हैं.

पहले भी कई बार हो चुकी है बहस

बैठक में कुलजीत चहल लगातार अरविंद केजरीवाल से सवाल कर रहे थे. जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक को बीच में ही रोक कर चले गए. ये कोई पहला मामला नहीं है जब एनडीएमसी की बैठक में कुलदीप चहल अरविंद केजरीवाल से बहस करते हुए दिखाई दिए हैं. इससे पहले भी उनके कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें वे अरविंद केजरीवाल से बैठक में तीखी बहस करते हुए नजर आए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पायलट खुद ही प्लेन क्रैश करना चाहता था? सऊदी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरा मामलाम

Israel Plane Hijack: इजराइल के विमान हाईजैक की खबर में अब एक चौंकाने वाला मोड़…

33 minutes ago

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

49 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

55 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

1 hour ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

1 hour ago