देश

ओडिशा के टीचर ने की दुनिया के सबसे महंगे आम की खेती, लाखों में है इसकी कीमत, जानें किस नाम से है पहचान

Miyazaki Mango: फलों की दुनिया में ज्यादातर लोग आम को पसंद करते हैं. ऐसे तो आम की कई अलग अलग तरह की प्रजातियां हैं, लेकिन ओडिशा के कालाहांडी जिले के कंदुलगुडा गांव में एक शिक्षक ने अनोखे किस्म के आम की खेती करने में सफलता हासिल की है. इस आम को ‘मियाज़ाकी’ नाम से जाना है. खाने में यह बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2.5 से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है.

मियाजाकी (Miyazaki Mango) किस्म के इस महंगे आम को ओडिशा के टीचर  ने जैविक तरीके से उगाने में सफलता हासिल की है. इसकी खेती करने वाले कालाहांडी जिले में उद्यानिकी सहायक निदेशक टंकाधर कालो हैं. इन्होंने बताया कि इसके पौधों को 12 साल पहले लगाया गया था. इन आमों का रंग अन्य आम से अलग है. विदेशों में ये आम 2.5 लाख प्रति किलो के हिसाब से बिकता है.

स्वाद के साथ स्वास्थय में भी रामबाण

मियाजाकी आम की खासियत यह है कि एक बार जो इसका स्वाद चख लेता है वह लंबे समय तक इसके स्वाद का दीवाना होता है. स्वाद के अलावा यह लोगों की बिमारियां भी दूर करने में मददगार है. बताया जाता है कि यह खास किस्म का आम कैंसर के खतरे को कम करता है, इसमें जिंक, कैल्शियम, विटामिन सी, ई, ए और के पायी जाती हैं. जो शरीर के लिए बेहद जरूरी है. इसके साथ ही इसका मर्मियों में सेवन करने से पाचन शक्ति बेहतर होती है. इसलिए इसकी कीमत ग्लोबल मार्केट में 2.5 से 3 लाख रुपये किलो है.

कई राज्यों में हो चुकी है खेती

ऐसा नहीं है मियाजाकी आम की खेती पहली बार ओडिशा में हो रही हो. इससे पहले भी कई जगहों पर इसकी खेती की जा चुकी है. करीब एक साल पहले ओडिशा के ही एक किसान सत्य नारायण ने बरगढ़ जिले में दुनिया के सबसे मंहगे आम मियाजाकी को उगाने में सफलता हासिल की थी. उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था. इसके अलावा इस आम को बिहार में भी उगाया जा चुका है. वहीं त्रिपुरा में किसानों ने इसकी खेत कर रखी है. बताया जाता है कि यह आम सबसे पहले जापान में उगाया गया था इसके बाद धीरे-धीरे यह दुनिया भर में देशों तक पहुंच गया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

2 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago