आज के दौर में जहां नेता, मंत्री और रसूखदार लोग अपने बच्चों की शादियों में दिखावे के लिए पानी की तरह करोड़ों रुपये बहा देते हैं, वहीं छत्तीसगढ़ से सादगी और वीआईपी कल्चर को लात मारने वाली एक बेहद सुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है.
दरअसल बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 35 वर्षीय युवा विधायक दीपेश साहू ने एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला लिया है जो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है. विधायक दीपेश साहू किसी आलीशान रिजॉर्ट या फाइव स्टार होटल में नहीं, बल्कि सरकार द्वारा आयोजित होने वाले एक ‘सामूहिक विवाह कार्यक्रम’ में आम जनता के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
दरअसल, 31 मई को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ का आयोजन किया जा रहा है. इसी सरकारी पंडाल में बीजेपी विधायक दीपेश साहू भी अन्य गरीब और आम जोड़ों के साथ बैठकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे.
पहली बार विधायक बने दीपेश साहू ने अपने इस क्रांतिकारी कदम का पूरा क्रेडिट देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है. उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी खुद देश के सामने सादगी, संयम और फिजूलखर्ची रोकने का संदेश दे रहे हैं, तो एक जनप्रतिनिधि होने के नाते यह उनका फर्ज है कि वे समाज के सामने एक मिसाल पेश करें.
विधायक दीपेश साहू को अपने इलाके में एक बेहद जमीनी और लोकप्रिय नेता के तौर पर जाना जाता है, जिन्होंने साल 2023 के चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर चेहरे को पटखनी दी थी. अपनी इस अनोखी शादी पर बात करते हुए दीपेश ने कहा कि आज स्टेटस मेंटेन करने के चक्कर में लोग लाखों का कर्ज लेकर शादियों में बर्बाद कर देते हैं.
वे इस सामूहिक विवाह के जरिए साहू समाज के साथ-साथ पूरे देश के युवाओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि बिना दिखावे के भी बेहद पवित्र तरीके से शादी की जा सकती है. विधायक के इस फैसले की बेमेतरा से लेकर पूरे सूबे में जबरदस्त तारीफ हो रही है.
ये भी पढ़ें-गाजियाबाद में बकरीद विवाद के बाद युवक की हत्या, परिजनों ने एनकाउंटर की मांग की
सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, 31 मई को होने वाला यह कार्यक्रम हालिया सालों में हुआ सबसे भव्य और ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है. इस अनोखी शादी का गवाह बनने के लिए खुद सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों उप-मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा बेमेतरा पहुंच रहे हैं. इनके अलावा विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू समेत कई वीआईपी लोग इस सादगी भरे विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद देने शामिल होंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…