उत्तर प्रदेश

हमीरपुर पुल हादसा: अलर्ट के बाद भी कराया काम, 6 मजदूरों की मौत के बाद कंपनी पर FIR; पीड़ितों को 4-4 लाख की मदद

UP News: यूपी के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहे पुल के गिरने से हुए दर्दनाक हादसे को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत के बाद अब लापरवाही बरतने वाली कंपनी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस दिया गया है. साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद भी पहुंचा दी गई है.

कार्यदायी कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज

6 मजदूरों की मौत के इस गंभीर मामले में प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. राज्य सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर दिलीप कुमार ने कार्यदायी कंपनी ‘द सेल्टर कंपनी’ के खिलाफ कुरारा थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई है. कंपनी पर सबसे बड़ा आरोप यह है कि मौसम विभाग द्वारा आंधी और पानी का अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद, रात के समय मजदूरों से काम कराया जा रहा था. इस घोर लापरवाही को ही हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है.

मुख्यमंत्री की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

हादसे पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में मृतक मजदूरों के परिजनों को तुरंत राहत पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है. राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद ने खुद मृतकों के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये के सहायता चेक सौंपे और ढांढस बंधाया.

परिजनों को सांत्वना देते हुए राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. शासन स्तर से जो भी संभव मदद होगी, वह परिजनों को दी जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय विभागीय जांच कराने का आश्वासन भी दिया, ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके.

ये भी पढ़ें- ‘गलती हो गई, अब ऐसा नहीं होगा’, मेरठ में सीएम योगी पर टिप्पणी कर फंसा शख्स, लंगड़ाते हुए थाने से निकला

कैसे हुआ था यह दर्दनाक हादसा?

गौरतलब है कि यह भीषण हादसा हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कंडौर-मोराकांदर बेतवा पुल पर हुआ था. यहां पुल का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी अचानक भारी-भरकम सटरिंग भरभराकर नीचे गिर गई. सटरिंग के मलबे के नीचे दबने से वहां काम कर रहे 6 मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी. इस हादसे के बाद से ही इलाके में कोहराम मचा हुआ है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

57 seconds ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

18 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

48 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago