देश

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल, बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने 9वें सिलाई सेंटर का किया शुभारंभ

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh) लगातार अपने क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे हैं. इस क्रम में महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र में आठ सिलाई सेंटरों की स्थापना की जा चुकी है. यहां महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. ‘आत्मनिर्भर मातृशक्ति, आत्मनिर्भर सरोजनीनगर’ के संकल्प के साथ स्थानीय विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा सोमवार को ग्राम पंचायत शिवरी में क्षेत्र के 9वें सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया गया. यहां डॉ. राजेश्वर सिंह ने 10 सिलाई मशीनें प्रदान की.

सरोजनीनगर के विधायक ने ट्वीट किया, “नए सिलाई सेंटरों को स्थापित करने के साथ-साथ, मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का हो रहा प्रयास. महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) को 3000 सिलाई मशीन प्रदान कर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के क्रम में ग्राम शिवरी में सरोजनीनगर के 9वें सिलाई सेंटर का शुभारम्भ.”

वहीं कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर सुविधा-संसाधन उपलब्ध कराने, उनका कौशल विकास कर उन्हें कार्य दिलाने की दिशा में हमारा प्रयास निरंतर जारी है. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज क्षेत्र के नौवें सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया गया है. जो महिलाएं कार्य करना चाहती है वो आएं, सीखें और स्वावलंबी बनें. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 400 महिला सहायता समूहों से जुड़ी सभी माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य जारी है. क्षेत्र में 100 से ज्यादा सिलाई सेंटर खोलना और 3,000 सिलाई मशीन दिलाना हमारा लक्ष्य है.

शिक्षा के म​हत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि महिलाओं के स्वावलंबन के साथ-साथ सबसे महत्वूपर्ण है शिक्षा. सीएम योगी के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के तहत स्कूलों का कायाकल्प हो रहा है, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है और स्कूलों में संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे है, जिसके कारण परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या पिछले 5 सालों में 1 करोड़ 60 लाख से बढ़कर 1 करोड़ 94 लाख हुई है. उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर के 3 प्राथमिक स्कूलों (पहाड़पुर, अमौसी, लतीफनगर) को मॉडल स्कूल में तब्दील किया जा रहा है. बच्चों की शिक्षा के साथ साथ खेलकूद के लिए अब तक 55 स्कूलों में झूले लगवाएं गए है. क्षेत्र के सभी स्कूलों की हर छोटी बड़ी समस्याओं को दूर कर उनकी मांगों को पूरा किया जा रहा हैं. बेटियों के ​लिए डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि ‘आपका विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत निरंतर जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जन समस्याओं का निवारण का प्रयास किया जाता है. अब तक लगभग 2,000 से अधिक विभिन्न जन समस्याओं का निवारण किया जा चुका है. लंबित समस्याओं का निस्तारण प्रक्रिया चल रही है. प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ मिले, यही संकल्प है. ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की सफलता के लिए उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि सीएम योगी ​आदित्यनाथ की पारदर्शी नीतियों और बेहतर कानून-व्यवस्था के चलते यूपी में विदेशी निवेश आ रहा है. ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में 33.50 लाख करोड़ रुपये आए हैं. औद्योगिक विकास को नई गति मिली है.

विकास कार्यों की चर्चा करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि रामरथ के द्वारा वरिष्ठजनों को रामलला दर्शन कराए जा रहे हैं. युवाओं के लिए स्पोर्ट्स लीग चल रही है, अब तक 18 यूथ क्लब गठित कर उन्हें स्पोर्टस किट प्रदान की गई है. सरोजनीनगर में 100 से ज्यादा नई सड़कों का निर्माण हो रहा है. 2024 तक ‘हर घर स्वच्छ जल’ पहुंच के लिए भी कार्य किया जा रहा है, अभी 213 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए, जल्द ही हर घर तक साफ-स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा​ कि जनसेवा का उद्देश्य लेकर ही मैं राजनीति में आया हूं. जनता के लिए मैं हर पल मौजूद हूं.

इस दौरान ‘गांव की शान’ कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. राजेश्वर सिंह ने ग्राम के हाईस्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए चार मेधावी छात्राओं मुस्कान शर्मा, मानसी, शालू और अंजू को साईकिल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, पूर्व सांसद रीना चौधरी, संजय चौहान, कौशलेंद्र द्विवेदी, शिव शंकर सिंह, राजेश सिंह चौहान समेत भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामवासी उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मकान का कब्जा दिलाने के लिए कोर्ट के बेलिफ ने मांगे 70 हजार, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…

14 minutes ago

पंजाब में फिर साथ आएगी भाजपा और अकाली दल की जोड़ी, गठबंधन पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

29 minutes ago

पाकिस्तान के शहजाद भट्टी का आतंकी उजेद उर्फ उबैद मेरठ से गिरफ्तार, सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी का शक

Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को…

36 minutes ago

Post Office की इन 5 सरकारी योजनाओं में करें निवेश, हर महीने मिलेगी कमाई; टैक्स छूट का भी फायदा

Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस की MIS, RD, टाइम डिपॉजिट और NSC जैसी सरकारी…

43 minutes ago

रूस-यूक्रेन युद्ध में 4.90 लाख रूसी सैनिकों की मौत? लीक डेटा में बड़ा दावा

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. रोसस्टैट के कथित…

51 minutes ago

21 दिसंबर से शुरू होगा निपुण विद्यालय आकलन: जानें दोनों चरणों की पूरी तारीखें, योगी सरकार ने तेज की तैयारियां

Nipun Bharat Mission UP: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता परखने के…

1 hour ago