विश्लेषण

मैच में अवैध एंट्री कराते धरे गए भाजपा नेता

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में आयोजित टेस्ट मैच में भाजपा नेता अवैध तौर पर एंट्री कराते हुए धरे गए. जिन नेताओं को यह गोरखधंधा करते पकड़ा गया, डीडीसीए ने उन्हें ग्रीन कार्ड जारी कर रखे थे. यह कार्ड डीडीसीए के निदेशकों की अनुशंसा पर जारी किए गए थे.

फ़िरोजशाह कोटला क्रिकेट मैदान में रविवार को आयोजित क्रिकेट टेस्ट मैच में भाजपा के दो नेता अवैध तरीके से एंट्री कराने के आरोप में पकडे गए. सूत्रों के अनुसार इन दोनों के पास डीडीसीए से ग्रीन कार्ड जारी किए गए थे. जिनके माध्यम से यह दोनों किसी भी गेट से एंट्री करने के लिए अधिकृत थे. दोनों को मैच के टिकट वितरित करने वाली कंपनी के कर्मियों ने पकड़ा था. पुलिस ने इन्हें डीडीसीए के हवाले कर दिया. मगर यह दोनों एक सांसद के खास थे, इसलिए इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई.

क्या है मामला

गौरतलब है कि दिल्ली के फ़िरोज़शाह स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच चल रहा था. जिसके लिए एक कंपनी के माध्यम से एंट्री पास जारी किए गए थे. कंपनी के कर्मियों ने पाया कि गेट नंबर एक और दो से करीब 80 लोगों को अवैध तरीके से टिकट पर बार-बार एंट्री कराई गई थी. प्रारंभिक जांच के आधार पर कंपनी कर्मियों ने इस मामले में दो लोगों को धर लिया. इनमें से एक व्यक्ति भाजपा के एक जिले का मंत्री है तो दूसरा एक अन्य जिले में युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष है. मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई. मगर पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई करने के बजाए उन्हें डीडीसीए के हवाले कर दिया.

ऐसे कराई एंट्री

DDCA सूत्रों के अनुसार इस टेस्ट टूर्नामेंट के लिए सभी निदेशकों के माध्यम से आठ-आठ लोगों को ग्रीन कार्ड जारी किए गए थे. ग्रीन कार्ड धारकों को किसी भी गेट से और स्टेडियम के किसी भी हिस्से में आने-जाने की छूट होती है. आरोप है कि यह बार-बार स्टेडियम से बाहर जाकर प्रयोग हो चुके एंट्री टिकट के माध्यम से ही अन्य लोगों को स्टेडियम में प्रवेश दिला रहे थे.

DDCA ने किया मामला रफा-दफा

जिन आरोपियों को फर्जी तरीके से एंट्री कराने के आरोप में पकड़ा गया, वह एक भाजपा सांसद के खास थे. लिहाजा DDCA ने इस मामले में कोई कड़ी कार्रवाई करने के बजाए मामले को रफा-दफा कर दिया. DDCA के एक निदेशक के अनुसार आरोपियों को बचाने वाले सांसद के प्रभाव के चलते DDCA का एक पूर्व निदेशक भी अनधिकृत रूप से क्रिकेट ग्राउंड में पहुंच गया था. जबकि उसे यहां आने की अनुमति ही नहीं थी. बाद में उसे यहां से बाहर निकला गया.

-भारत एक्सप्रेस

सुबोध जैन

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

1 hour ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago