देश

भारत एक्सप्रेस की लॉन्चिंग सेरेमनी में पहुंचे पूर्व ED अधिकारी और वर्तमान BJP विधायक राजेश्वर सिंह, अपनी शुभकामनाएं दीं

नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ कई महीनों की तैयारी के बाद बुधवार को लॉन्च हो गया. राजधानी दिल्ली के होटल अंदाज (वर्ल्ड ऑफ हयात) में लॉन्चिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ. इस अवसर पर पूर्व ईडी अधिकारी और लखनऊ के सरोजिनी नगर से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह बतौर अतिथि शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने चैनल के लॉन्चिंग पर अपनी शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल भी मौजूद रहें और शुभकामनाएं दीं.

लॉन्चिंग सेरेमनी में देश के जाने-माने पत्रकार उदय शंकर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और चैनल को लॉच किया. इस अवसर पर ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय भी मौजूद रहे.

बता दें कि ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय पहले ‘तहलका’ समूह और सहारा समूह में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. वह ‘बिजनेस वर्ल्ड’ मैगजीन के साथ एडिटोरियल एडवाइजर के तौर पर भी काम कर चुके हैं.

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय की अगुआई वाले भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल में कई बड़े चेहरे जैसे- मीडिया दिग्गज सौरभ सिन्हा, राधेश्याम राय, मनोज तोमर, सुदेश तिवारी, जानी-मानी प्राइम टाइम एंकर अदिति त्यागी और बिजनेस जगत के दिग्गज पत्रकार हेमंत घई आदि के शामिल है.

इन प्लेटफॉर्म पर दिखेगा ‘भारत एक्सप्रेस’

भारत एक्सप्रेस देश के सभी महत्वपूर्ण डीटीएच और केबल नेटवर्क पर उपलब्ध है. टाटा प्ले के चैनल नंबर 535, डिश टीवी के चैनल नंबर 671 और वीडियोकॉन डीटीएच के 753 नंबर पर दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: Bharat Express: चुनौतियां आने पर सत्य विरक्त होता है- बोले ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को जिंदा रखेगा भारत एक्सप्रेस

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

39 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago