बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह
उत्तर प्रदेश के लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह 4 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल के बीच अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जिसमें गुरुवार यानी कि 4 अप्रैल को सुबह 11 बजे एसकेडी अकेडमी में होने वाले सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह और संगोष्ठी में शामिल होंगे. इस दौरान विधायक राजेश्वर सिंह कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे. वह आधुनिक तकनीकी शिक्षा और शिक्षकों की बदलती भूमिका पर अपने विचार रखेंगे.
इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनेंगे. 1 बजे से शुरू होने वाली जनसुनवाई में अपने कार्यालय पर जनता की समस्याओं को सुनेंगे. इसके साथ ही समस्याओं का समाधान करेंगे. जनसुनवाई खत्म होने के बाद शाम को 5 बजे बरकताबाद गांव में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन कार्यक्रम में भी राजेश्वर सिंह शिरकत करेंगे.
वहीं 5 अप्रैल को बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह आशियाना स्थित अपने आवास पर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक क्षेत्र के सम्मानित वरिष्ठ जनों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद 5 बजे से लेकर 6 बजे तक होली मिलन समारोह में शामिल होंगे. होली मिलन कार्यक्रम कानपुर रोड पर स्थित बंथरा बाजार में हिम गोल्डन सिटी में होगा.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली रवाना होने से पहले PM मोदी ने CM भूपेंद्र पटेल के साथ धोलेरा SIR,…
PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…
लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…
मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…